
वाराणसी. यूपी विधानसभा 2017 की तर्ज पर पीएम नरेन्द्र मोदी पूर्वांचल की 26 सीटों पर चुनाव प्रचार कर सकते हैं। इसमे वाराणसी संसदीय सीट भी शािमल है जहां से बीजेपी ने पीएम नरेन्द्र मोदी को प्रत्याशी बनाने का ऐलान किया है। शुरूआत के चार चरण के चुनाव में देश भर में रैलियां करने के बाद पीएम मोदी पूर्वांचल का रूख करेंगे।
यह भी पढ़े:-पायलट को रन वे पर पता चली विमान में तकनीकी खराबी, एप्रन में वापस लाया गया जहाज
लोकसभा चुनाव 2019 सात चरण में होना है। पूर्वांचल की दो सीटों पर छठे चरण में छह मई को मतदान होना है इसके बाद 12 मई को 9 व 19 मई को 13 सीटों के लिए मतदान होगा। बीजेपी ने इसके लिए खास रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। केन्द्र की सत्ता में बीजेपी की वापसी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पीएम नरेन्द्र मोदी की है ऐसे में पूर्वांचल को साधने के लिए बीजेपी ने पीएम की अधिक रैली कराने की तैयारी की है।
यह भी पढ़े:-इस सीट पर अखिलेश यादव व केशव प्रसाद मौर्या आ सकते हैं आमने-सामने
यूपी विधानसभा में पीएम मोदी की ताबड़तोड़ रैली ने बदल दिये थे समीकरण
बीजेपी सूत्रों की माने तो यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में पूर्वांचल में पीएम नरेन्द्र मोदी ने ताबड़तोड़ रैली की थी। वाराणसी संसदीय सीट पर पीएम मोदी तीन दिन तक सभा, रैली व रोड शो किया था। इसके चलते बीजेपी को यूपी में प्रचंड बहुमत मिला है। बीजेपी अब इसी जादू को दोहराने की तैयारी में है। लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी की राह आसान नहीं है। अखिलेश यादव व मायावती के गठबंधन के बाद पूर्वी यूपी में प्रियंका गांधी की सक्रियता सभी समीकरण को बदल सकती है ऐसे में बीजेपी किसी प्रकार का रिस्क लेना नहीं चाहती है। पीएम मोदी की अधिक से अधिक चुनावी सभा करा कर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है।
यह भी पढ़े:-कोठे से बहन को बचाने के लिए भाई ने बनाया था वीडियो, पुलिस को फिर वहां के लिए मिला पत्र तो हुआ ऐसा
वर्ष 2014 संसदीय चुनाव में बनारस में नरेन्द्र मोदी ने कम किया था चुनाव प्रचार
वर्ष 2014 संसदीय चुनाव में गुजरात के तत्कालीन सीएम नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी संसदीय सीट पर सबसे कम चुनाव प्रचार किया था। नरेन्द्र मोदी यहां पर नामांकन करने आये थे तो उस समय रोड शो किया था इसके बाद मतदान के पहले रोड शो करके अपने पक्ष में महौल बनाया था। वाराणसी संसदीय सीट से जीत मिलने के बाद खुद पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि यहां पर चुनाव प्रचार करने के लिए मैं बहुत कम आ पाया था इसके बाद भी इतनी वोटों से जीत मिली है जिसके लिए में काशी की जनता का शुक्रगुजार हूं।
यह भी पढ़े:-बीजेपी सांसदों की उड़ गयी है नीद, संघ के सहारे नैया पार लगाने की तैयारी
अंतिम तीन चरण में पूर्वांचल की इन सीटों पर होगा मतदान
छह मई को पांचवे चरण में कोशांबी व फतेहपुर
12मई को छठवे चरण में प्रतापगढ़, इलाहाबाद, बस्ती, संत कबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर व भदोही
19 मई को सातवें चरण में महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली,वाराणसी, मिर्जापुर व राबर्टसगंज
यह भी पढ़े:-लंका पुलिस की कार्रवाई, 542 पेटियों में रखी 6504 बोतल अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार