
वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी की बनारस में 12 नवम्बर को वाजिदपुर में होने वाली जनसभा की तैयारी में बीजेपी कार्यकर्ता जुट गये हैं। बैठक करके जिला व महानगर कार्यकर्ताओं को भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। पीएम मोदी की जनसभा में एक लाख से अधिक भीड़ जुटाने की तैयारी है।
यह भी पढ़े:-मुस्लिम महिलाओं ने उर्दू में रचित आरती के साथ की प्रभु श्रीराम की पूजा
पीएम नरेन्द्र मोदी वाराणसी आगमन के दौरान हजारों करोड़ की योजना की सौगात देंगे। रामनगर में टर्मिनल समेट बाबतपुर फोर लेन का भी पीएम उद्घाटन करेंगे। रिंग रोड के पास वाजिदपुर में पीएम नरेन्द मोदी की जनसभा होगी। जनसभा के लिए महानगर के 11व जिले के 16 मंडल के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। प्रत्येक मंडल से तीन हजार की भीड़ जुटानी है। दोनों मंडल को जोडऩे पर 27 होगा और बनारस से ही 60 हजार से अधिक भीड़ सभा में ले जानी है इसके अतिरिक्त चंदौली व जौनपुर से भीड़ लाने की जिम्मेदारी भी कार्यकर्ताओं को मिली है।
यह भी पढ़े:-JHV मॉल डबल मर्डर के मुख्य आरोपी ने बताया कैसे असलहा लेकर सिक्योरिटी को दिया धोखा, साथी ने क्यों चलायी गोली
पीएम नरेन्द्र मोदी अब लगातार करेंगे बनारस का दौरा
लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी लगातार बनारस का दौरा करने वाले हैं। नवम्बर के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी दिसम्बर में आकर प्रवासी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद जनवरी में प्रवासी सम्मेलन में आये हुए अतिथियों की आगवानी के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी बनारस में ही रहेंगे। बनारस के विकास को लेकर शुरू की गयी ४० हजार करोड़ से अधिक की परियोजना में कई पूरी होने वाली है, जिसका उद्घाटन भी पीएम मोदी को करना है।
यह भी पढ़े:-काशी विद्यापीठ को C ग्रेडिंग मिलने से लगा तगड़ा झटका, यूजीसी से मिलने वाली सुविधाओ में होगी कटौती
सीएम योगी आदित्यनाथ को 9 नवम्बर को होगा आगमन
सीएम योगी आदित्यनाथ 9 नवम्बर को बनारस में आ रहे हैं। दो दिवसीय यात्रा के दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी के जाने वाली जगहों पर सीएम योगी आदित्यनाथ पहले जाकर तैयारियों की समीक्षा करेंगे। 10 नवम्बर को सीएम योगी आदित्यनाथ वापस जायेंगे। इसके बाद पीएम नरेन्द्र मोदी की आगवानी करने के लिए 12 नवम्बर को फिर से बनारस आयेंगे।
यह भी पढ़े:-JHV डबल मर्डर केस में मुख्य आरोपी के गर्लफ्रेंड की भूमिका की होगी जांच
बीजेपी के लिए काम आयेगी यह तीन योजना
बीजेपी को भीड़ जुटाने के लिए उज्ज्वला, शौचालय व पीएम आवास योजना का सहारा लेगी। इन योजनाओं के लाभार्थियों को पीएम मोदी की सभा में बुलाया जायेगा। बीजेपी के पास सारे लाभार्थियों की सूची है और उसी अनुसार वह भीड़ जुटायेंगे।
यह भी पढ़े:-तेज प्रताप को खोजते रहे लालू यादव व ऐश्वर्या राय, यहां मिली लोकेशन