
वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को डीरेका में काशी के प्रबुद्धजनों को संबोधित किया है। संबोधन के दौरान कही से नहीं लगा कि देश का पीएम अपनी मन की बात कर रहा है लोगों को लगा कि उनका बनारस से जुडऩे के बाद चार साल के अनुभव को साझा कर रहा है। पीएम मोदी ने जब लोगों से काशी के विकास को लेकर लोगों से पूछा कि आप संतुष्ट हो तो जवाब आया हा।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी ने खोज ली महागठबंधन की कमजोर कड़ी, खेल दिया बड़ा दांव
पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हजारों साल की विरासत काशी है इसे गंदा नहीं होना चाहिए। संसदीय चुनाव 2014 में जब मैं यहां पर नामांकन करने आया था तो मुझे एक पल के लिए नहीं लगा कि मैं बाहरी हूं। समय के साथ मैं आपसे जुड़ता ही गया तो मुझे मजा आने लगा। कभी किसी तरह की दूरी महसूस नहीं हुई। पीएम मोदी ने कहा कि राजनीति चलती रहती है और बजट भी खर्च होता रहता है। बजट से कुछ काम भी हो जाता है लेकिन आप लोगों का प्यार ऐसा है कि मैं सिर्फ बजट तक सीमित नहीं रहा। चार साल के सफर के दौरान मैने ईमानदारी व मेहनत से काम किया है। उन्होंने कहा कि मेरे पल-पल व पाई-पाई का हिसाब मांगना काशीवासियों का विशेषाधिकार है। आप लोगों का प्यार है कि तीनों कसौटियों पर खरा उतरने पर अभी तक कामयाब रहा है।
यह भी पढ़े:-परिवहन से परिवर्तन की राह पर चल रही सरकार-पीएम नरेन्द्र मोदी
पीएम मोदी ने किया पुस्तक का विमोचन, देखा काशी विकास का वृत्त चित्र
पीएम नरेन्द्र मोदी ने मेरी काशी विकास के पथ पर संक्षिप्त दस्तावेजों से संकलित पुस्तक का विमोचन किया है साथ ही काशी के विकास पर बने वृत्त चित्र को भी देखा। पीएम मोदी ने एक बार फिर काशी के लोगों से सीधा रिश्ता जोड़ कर बाहरी बनाम यूपी का माहौल खत्म कर दिया है। डीरका से निकल कर पीएम मोदी काशी में लगायी गयी रंग बिरंगी लाइट को देखने निकलेंगे। इसके बाद काशी विश्वनाथ व काल भैरव मंदिर में भी मत्थ टेकने जा सकते हैं।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी की इस योजना ने मचायी खलबली, तैयारी में जुटे सभी लोग