
वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी अब लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर कमर कस लिया है। बनारस के वाजिदपुर में हुई जनसभा में पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा सवाल पूछा था तो जनता ने तुरंत जवाब भी दिया था। प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के दीपावली दौरे से काशी का कनेक्शन जोड़ कर शिवभक्ति को लेकर भी खुलासा किया है।
यह भी पढ़े:-यूपी की इतनी सीटों पर है बाहुबली क्षत्रिय नेता राजा भैया का दखल, सपा व बसपा को ऐसे देंगे झटका
पीएम नरेन्द्र मोदी ने बनारस दौरे में 24 अरब की सौगात दी थी। वाजिदपुर की रैली में भीड़ देख कर पीएम मोदी भी खुश हो गये थे। पीएम मोदी लगातार जल परिवहन, बाबतपुर फोरलेन, आईपीडीएस, दीनापुर एसटीपी के फायदे बचाने में जुटे थे तो कुछ उत्साही युवक लगातार मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे जिससे पीएम को भाषण देने में असुवधिा हो रही थी। युवाओं का उत्साह देख कर पीएम मोदी ने भीड़ से कहा कि अपनी ऊर्जा बचा कर रखे 2019 में काम आयेगी। इस पर भीड़ ने जोरदार ढंग से हा में जवाब देकर पीएम मोदी को गदगद कर दिया।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी का कायम है जलवा, सभा में उमड़ी इतनी भीड़ कि विरोधी दल के उड़ गये होश
शिवभक्ति को लेकर भी किया खुलासा
पीएम नरेन्द्र मोदी ने वाजिदपुर की सभा में किसी दल के नेता का नाम नहीं लिया था लेकिन शिव अराधना को लेकर बाते कही थी। पीएम मोदी ने कहा कि दीपावली के दिन उत्तराखंड जाकर बाबा केदनारनाथ व माता भागीरथी का दर्शन करने का सौभाग्य मिला था और अब बनारस आकर बाबा विश्वनाथ की सेवा व मां गंगा का दर्शन करने को मिल गया है यह मेरे लिए परम सौभाग्य की बात है। पीएम मोदी के इस बयान के कई मतलब निकाले जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए राहुल गांधी ने भी हिन्दू कार्ड खेलना शुरू कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने खुद को शिव भक्त भी बताया है ऐसे में पीएम मोदी नहीं चाहेंगे कि शिवभक्ति को लेकर किसी को बोलने का मौका मिल जाये। पीएम मोदी पहले से ही शिवभक्त है। बनारस को शिव की नगरी कहा जाता है और पीएम मोदी यहां के सांसद भी है।
यह भी पढ़े:-लोगों ने किया कुछ ऐसा कि पीएम नरेंद्र मोदी को रोकना पड़ा भाषण