
वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र बनारस में सैकड़ों करोड़ का दीपावली गिफ्ट देने आ रहे हैं। 12 नवम्बर को पीएम मोदी गंगा जलपरिवहन के तहत बने बनारस टर्मिनल, बाबतपुर हाइव व रिंग रोड को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। टर्मिनल के उद्घाटन के दौरान कोलकाता से पेप्सिको के उत्पादों से लदा 16 कंटेनरों को पीएम मोदी रिसीव भी करेंगे। इसके साथ ही जल परिवहन योजना का शुभारंभ हो जायेगा। एमवी आरएस टैगोर नाम का यह जहाज 9 नवम्बर तक बनारस पहुंचने की उम्मीद है इसके बाद टर्मिनल पर लंगर डाल कर जहाज खड़ा रहेगा।
यह भी पढ़े:-प्रवासी सम्मेलन से पहले ताबड़तोड़ क्राइम से बैकफुट पर सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार
पीएम नरेन्द्र मोदी के 12 नवम्बर के आगमन की जानकारी केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट करके दी है। ट्रवीट में बताया है कि टर्मिनल के साथ रिंग रोड व हाइफे का भी लोकार्पण किया जायेगा। केन्द्रीय मंत्री के ट्रवीट के बाद प्रशासन ने पीएम मोदी के आगमन की तैयारी शुरू कर दी है। पीएम मोदी के लोकार्पण वाली यह योजना बनारस के लिए भी बेहद खास है। रामनगर टर्मिनल का उद्घाटन हो जाने के बाद जल परिवहन शुरू हो जायेगा। बनारस से हल्दिया तक 365 दिन मालवाहक जहाज चलने लगेंगे।
जानिए कितने करोड़ की है यह तीन योजना
पीएम नरेन्द्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट जल परिहन 5200 करोड़ का है जिसमे विश्व बैंक भी आर्थिक मदद कर रहा है। बनारस से हल्दिया तक की दूरी लगभग 1620 किलोमीटर है। योजना के तहत रामनगर में 175 करोड़ रुपये की लागत से टर्मिनल बन कर तैयार हो गया है यहां पर जर्मनी से मंगायी गयी दो क्रेन भी लगायी गयी है। वर्ष 2016 में ट्रायल के तौर पर दो मालवाहक जहाज मारूति कार व अन्य चीजों को लाद कर इलाहाबाद तक गया था। इस योजना की कल्पना 1968में की गयी थी लेकिन कभी योजना पर अमल नहीं हो पाया था। योजना के आरंभ हो जाने से 20 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। जल परिवहन की लागत सस्ती होगी और इससे पेट्रोलियम पदार्थ की खपत भी कम होगी। बनारस से हल्दिया तक 1500 से 2000 मीट्रिक टन क्षमता वाले जहाज चलाये जायेंगे। इसके लिए गंगा नदी में ड्रेजिंग भी होगी, जिससे गर्मी में भी जल परिवहन होता रहे।
यह भी पढ़े:-तो फिर असदुद्दीन ओवैसी की पाटी को इन तीन मुस्लिम बाहुबलियों के खिलाफ लडऩा पड़ सकता चुनाव
बाबतपुर हाइवे से शहर की बदल गयी तस्वीर
देश का प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी ने बाबतपुर हाइवे योजना शुरू की थी योजना के तहत 812 करोड़ रुपये में कचहरी से बाबतपुर तक फोर लेन रोड का निर्माण कराया गया है जो रिकॉर्ड समय में बन कर तैयार हुआ है। फोर लेन के बीच में खजूर का पेड़ लगाया गया है जिसे सेंसर से पानी मिलता है। योजना के पीछे बाबतपुर हवाई अड्डे से शहर आने वाले पर्यटक को यातायात में सुगमता प्रदान करना है।
यह भी पढ़े:-राहुल गांधी का राफेल मुद्दे पर पीएम मोदी पर लगाये आरोप का राजनाथ सिंह ने दिया जवाब
रिंग रोड़ का भी करेंगे लोकार्पण
पीएम नरेन्द्र मोदी 12 नवम्बर को संदहा से हरहुआ तक रिंड रोड का भी लोकार्पण करेंगे। 16 किलोमीटर लंबे इस रिंग रोड़ की लागत लगभग 450 करोड़ रुपये हैं। रिंग रोड से जौनपुर, गाजीपुर व आजमगढ़ फोरलेन को जोड़ा गया है। रिंग रोड़ चालू हो जाने के बाद से सभी को सफर में सहुलिय होगी।
यह भी पढ़े:-राज्यपाल राम नाइक का यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान, मायावती व अखिलेश को मिला बड़ा मौका