वाराणसी

पीएम नरेन्द्र मोदी ने रात में जब काशी की सड़कों पर किया भ्रमण, लगे यह नारे

बदलते बनारस को देख कर खुश हुए पीएम मोदी, जानिए क्या है कहानी
2 min read
• •
Updated: 15 Jul 2018, 11:58 AM IST
PM Narendra Modi
PM Narendra Modi

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी ने देर रात को अपने संसदीय क्षेत्र बनारस का भ्रमण किया। भारी भरकम सुरक्षा व्यवस्था को दरकिनार करते हुए सिर्फ पांच वाहनों के काफिले संग पीएम मोदी ने शहर का भ्रमण किया। बीएचयू स्थित विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद शहर के प्रमुख स्थलों को जाकर देखा। पीएम मोदी के आगमन की जानकारी होते ही लोग सड़कों पर किनारे खड़े हो गये थे और पीएम को देखते ही हर-हर महादेव के नारे लगा रहे थे।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी ने जब काशीवासियों से विकास को लेकर पूछा कि आप संतुष्ट हो , आया यह जवाब


बनारस में पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस तरह भ्रमण किया है। चुनावी अभियान में पीएम मोदी ने रोड शो किया था लेकिन बदलते शहर की तस्वीर पहली बार ऐसे भ्रमण करके देखी है। डीरेका से निकल कर पीएम नरेन्द्र मोदी सबसे पहले बीएचयू पहुंचे। यहां पर विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद मंदिर की पुस्तिका पर इतिशुभम लिखा। इसके बाद पीएम मोदी का काफिला लंका होते हुए रविन्द्रपुरी पहुंचा। यहां पर पीएम मोदी ने अपना जन्सम्पर्क कार्यालय देखते हुए आगे बढ़ गये। पीएम मोदी व सीएम योगी का काफिला सोनारपुरा, मदनपुरा, जंगमबाड़ी होते हुए गौदोलिया चौराहे पर पहुंचा। इसी बीच जगह-जगह पर लोग जमे हुए थे ओर पीएम मोदी को देख कर हर-हर महादेव के नारे लगा रहे थे। पीएम मोदी भी अपने वाहन से सभी लोगों के अभिवादन को हाथ जोड़ कर स्वीकार किया। पीएम मोदी का काफिला लहुराबीर, नदेसर, वरुणापुल, सर्किट हाउस होते हुए कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचा। पीएम मोदी ने यहां पर रंग-बिरंगी रोशनी में नहाये हुए कैंट रेलवे स्टेशन को देखा। पीएम मोदी ने शहर के प्रमुख इमारतों को रंग-बिरंगी रोशनी में नहाये हुए देख कर प्रसन्नता व्यक्त की। इसके बाद पीएम मोदी का काफिला लहरतारा व मंडुआडीह होते हुए वापस डीरेका पहुंच गया।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी ने खोज ली महागठबंधन की कमजोर कड़ी, खेल दिया बड़ा दांव

शहर में एक घंटे से अधिक समय तक किया भ्रमण
पीएम नरेन्द्र मोदी ने एक घंटा अधिक समय तक बनारस का भ्रमण किया था। इस दौरान हूटर तक नहीं बजाया गया। लोगों का आवागमन भी रोका गया था। विरोधी दलों के जब पीएम मोदी के भ्रमण की जानकारी हुई तो तीन लोगों ने काला झंडा दिखाने की तैयारी की थी जिन्हें पहले ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पीएम मोदी का दो दिवसीय बनारस दौरा बतौर सांसद ही किया है। दौरे के दौरान उन्होंने लोगों से सीधे जुडऩे का प्रयास किया है।
यह भी पढ़े:-परिवहन से परिवर्तन की राह पर चल रही सरकार-पीएम नरेन्द्र मोदी

Published on:
Also Read
View All
एयर शो में शामिल होने काशी पहुंचे रक्षा मंत्री और सीएम योगी, रविवार को आएंगे पीएम, जानें क्या है कार्यक्रम

‘सिर्फ इज्जत बचाने के लिए ऐसे बयान दे रही सपा’, एमएलसी चुनावों पर अखिलेश के आरोपों पर बरसे बृजेश पाठक

Air Show: कड़ी धूप के बीच ‘शौर्य की उड़ान’ देखने पहुंचे लोग, ‘सारंग’ की चमक से पटा सोशल मीडिया, महिला पायलट्स की तारीफ

‘जब बीजेपी समर्थक झगड़े पर उतारू हो जाएं तो समझ लीजिए उनका कैंडिडेट हार रहा’, सपा एमएलसी से धक्का-मुक्की पर सांसद विरेंद्र सिंह

‘रागिनी सोनकर खुद बीजेपी जॉइन करना चाहती हैं’, सपा विधायक के धमकाने के आरोप पर एमएलसी धर्मेंद्र सिंह