वाराणसी

पीएम नरेन्द्र मोदी कर सकते शहीद सीआरपीएफ जवान के परिजनों से भेंट

19फरवरी को होगा वाराणसी आगमन, पांच घंटे में देंगे सैकड़ों करोड़ की सौगात
2 min read
• •
Updated: 18 Feb 2019, 11:43 AM IST
narendra modi
PM Narendra Modi

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी पुलवामा आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवान रमेश यादव के परिजनों से भेंट कर सकते हैं। प्रधानमंत्री का आगमन अपने संसदीय क्षेत्र बनारस में 19 फरवरी को हो रहा है। पांच घंटे के प्रवास के दौरान सैकड़ों करोड़ की सौगात देंगे। संत रविदास मंदिर में जाकर मत्था टेकने से लेकर जनसभा करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
यह भी पढ़े:-शहीद के भाई के साथ हुआ ऐसा कि केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा को हाथ जोड़ कर मांगनी पड़ी माफी


प्रधानमंत्री सुबह 10 बजे बाबतपुर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। यहां से सेना के हेलीकाप्टर से सीधे डीरेका जायेंगे। डीरेका के लोका कार्यशाला का निरीक्षण करके नये लोकोमोटिव का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद पीएम नरेन्द्र मोदी डीरेका से निकल कर सड़क मार्ग से संत रविदास मंदिर में पहुंचेंगे। मंदिर में मत्था टेकने के साथ ही पीएम नरेन्द्र मोदी लंगर में प्रसाद भी छकेंगे। मंदिर में श्रद्धालुाओं को संबोधित करने के बाद सीधे बीएचयू जायेंगे। बीएचयू में पीएम नरेन्द्र मोदी टाटा कैंसर अस्पताल व लहरतारा स्थित भाभा कैंसर अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। बीएचयू में ही आयुष्मान भारत योजना को लाभार्थियों से भी पीएम मोदी भेंट करने वाले हैं। बीएचयू से हेलीकाप्टर से निकल कर पीएम मोदी औढ़े पहुंचेंगे। जनसभा को संबोधित करने से पहले सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर, एसटीपी सहित २१ सौ करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। पुलवामा आतंकी हमले की घटना को देखते हुए पीएम मोदी की सुरक्षा व्यवस्था बेहद खास रखी जायेगी।
यह भी पढ़े:-मनोज सिन्हा का बड़ा बयान, कहा शहादत का कोई मुआवजा नहीं होता, सरकार करेगी हर संभव सहायता

बीएचयू में कर सकते हैं शहीद जवान के परिजनों से भेंट
पीएम नरेन्द्र मोदी बनारस प्रवास के दौरान बीएचयू में शहीद सीआरपीएफ जवान रमेश यादव के परिजनों से भेंट कर सकते हैं। पुलवामा आतंकी हमले में चौबेपुर के तोफापुर निवासी रमेश यादव शहीद हो गये थे। जिला प्रशासन की लापरवाही के चलते शहीद के अंतिम संस्कार में उनका भाई नहीं पहुंच पाया था इसको लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश था।
यह भी पढ़े:-शहीद जवान के अंतिम संस्कार में हाथ में तिरंगा लेकर उमड़ी इतनी भीड़, लोगों ने कहा पहले नहीं देखा ऐसा नजारा

बनारस से दे सकते हैं सख्त कार्रवाई करने का संदेश
पुलवामा घटना को लेकर देश भर में आक्रोश है। सीआरपीएफ से लेकर सेना के जवान लगातार शहीद हो रहे हैं लेकिन भारत सरकार ने अभी तक पाकिस्तान व आतंकवादियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की है जिसको लेकर लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। संभावना जतायी जा रही है कि औढ़े की जनसभा में पीएम नरेन्द्र मोदी सख्त कार्रवाई करने का संदेश् दे सकते हैं। बीजेपी ने पीएम मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए खास तैयारी की है। जनसभा में पांच लाख की भीड़ जुटने की संभावना है।
यह भी पढ़े:-पिता का बड़ा आरोप, कहा बिना मेरी अनुमति से किया जा रहा शहीद बेटे का अंतिम संस्कार, गांव वालों ने की नारेबाजी

Published on: