
वाराणसी. शहर को अपराध से मुक्त करने के लिए क्राइम ब्रांच की मुहिम जारी है। बुधवार को क्राइम ब्रांच व कैंट पुलिस के साथ हुए एनकाउंटर में 25 हजार का इनामी शाहनवाज उर्फ बंटू ने आत्मसमर्पण कर दिया। जबकि उसका एक साथ कबीरचौरा निवासी राहुल यादव फरार होने में कामयाब हो गया है। तीन दिसम्बर को चेतगंज थाना क्षेत्र के शेख सलीम फाटक के पास रात में दालमंडी के व्यापारी सैयद शारिक हसन को गोली मारने के बाद से ही बंटू चर्चा में आया था इसके बाद पुलिस प्रशासन ने 25 हजार का इनाम रखा था तभी से पुलिस फरार अपराधी की तलाश कर रही थी।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के जनसम्पर्क कार्यालय के सामने ई रिक्शा चालकों का धरना, पुलिस पर लगाया उत्पीडऩ का आरोप
क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि 25 हजार का इनामी शाहनवाज उर्फ बंटू अपने साथी के साथ फूलवरिया में मौजूद है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम व कैंट थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने बंटू को पकडऩे के लिए घेराबंदी कर दी। इसी बीच पुलिस ने देखा कि एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आ रहे हैं। पुलिस ने दोनों युवकों को रोकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही बाइक सवारों ने फायरिंग शुरू कर दी। क्राइम ब्रांच व पुलिस ने भी बदमाशों को पकडऩे के लिए कई राउंड फायरिंग की। बदमाशों को लगा कि वह बच नहीं पायेंगे तो एक ने सरेंडर कर दिया। जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का लाभ उठा कर भागने में कामयाब रहा। क्राइम ब्रांच व कैंट पुलिस पकड़े गये बदमाश को थाने लायी और पूछताछ की। बदमाश ने अपना नाम शाहनवाज उर्फ बंटू बताया है। जबकि भागने वाले बदमाश का नाम राहुल यादव था। कैंट थाने में ही पुलिस अधिकारी पकड़े गये बदमाश से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस ने बदमाश के पास से पांच जिंदा कारतूस, 32 बोर की पिस्टल व एक बाइक बरामद की है। पुलिस बदमाश के अन्य वारदात की जानकारी लेने में जुटी है।
यह भी पढ़े:-मनोज तिवारी ने राहुल गांधी व अरविंद केजरीवाल पर बोला हमला, दिया यह बयान
क्राइम ब्रांच कर रही ताबड़तोड़ एनकाउंटर
बनारस में क्राइम कंट्रोल करेन के लिए क्राइम बा्रंच ताबड़तोड़ एनकाउंटर कर रही है। जेएचवी डलब मर्डर के चारों बदमाशों को पकडऩे के साथ इनामी बदमाश को भी जेल में भेजने में क्राइम ब्रांच जुटी है। क्राइम ब्रांच के निशाने पर शाहनवाज उसी समय आया था जब उसने तीन दिसम्बर को लालमंडी के व्यापारी शारिक को गोली मारी थी। शहनवाज उर्फ बंटू आपराधिक प्रवृत्ति का था और वह पकड़ा ही गया।
यह भी पढ़े:-संकट मोचन को बम से उड़ाने की धमकी पर मनोज तिवारी का बयान, कहा काशी ऐसी गीदड़ भभकी से डरने वाली नहीं