वाराणसी

पुलिस थानों पर चस्पा हुआ एसएसपी का निर्देश

आम लोगों को मिलेगी बड़ी राहत, जानिए क्या है कहानी
2 min read
• •
Updated: 7 Nov 2019, 2:40 PM IST
Sigra Police Station
Sigra Police Station

वाराणसी. एसएसपी प्रभाकर चौधरी का निर्देश अब पुलिस थानों पर चस्पा होने लगा है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद ही पुलिस कप्तान ने कहा था कि वह व्यवस्था में अधिक से अधिक पारदॢशता लाने का काम करेंगे। आम लोगों को राहत देने के साथ ही पासपोर्ट सत्यापन, मोबाइल खो जाने पर एफआईआर लिखवाने आदि काम में होने वाली अवैध वसूली पर पूरी तरह से रोक लगायी जायेगी। एसएसपी के निर्देश का असर हुआ कि पुलिस थानों पर अब सूचना चस्पा हो रही है, जिसमे पुलिसकर्मियों द्वारा अवैध वसूली करने पर मोबाइल नम्बर पर शिकायत करने की बात लिखी हुई है।
यह भी पढ़े:-अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने से पहले पुलिस अलर्ट मोड पर, पुलिसकर्मियों को मिली दंगा नियंत्रण की ट्रेनिंग

IMAGE CREDIT: Patrika

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा था कि क्राइम कंट्रोल करने के साथ ही जनता का विश्वास जीतना उनकी प्राथमिकता है। आम लोग किसी काम से थाने पर जायेंगे और उन्हें सुविधा शुल्क नहीं देना पड़ेगा तो उनका भरोसा पुलिस पर बढ़ेगा। ऐसा होने पर वह पुलिस की अधिक से अधिक मदद कर पायेंगे। साथ ही पुलिस की छवि में भी सुधार होगा। एसएसपी के निर्देश के बाद से सभी थानों में सूचना चस्पा होने लगी है। सूचना में साफ लिखा है कि पासपोर्ट सत्यापन, प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीकरण, विवेचना, चरित्र प्रमाण पत्र, शस्त्र लाइसेंस या अन्य किसी कार्य के लिए पुलिसकर्मी अवैध धन की मांग करता है तो इसकी शिकायत 7897532425 नम्बर के व्हाट्सएप पर करें। एसएसपी के नये निर्देश से लोगों को एक प्लेटफार्म मिल गया है जहां पर वह अपनी शिकायत कर सकते हैं।
यह भी पढ़े:-देव दीपावली पर टूटेगा पिछला साल का रिकॉर्ड, पर्यटकों को मिलेगी यह खास सुविधा

पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में बढ़ते अपराध को रोकने की मिली है जिम्मेदारी
पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में बढ़ते अपराध से परेशान सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रभाकर चौधरी को बनारस के एसएसपी बनाया है। प्रभाकर चौधरी भी लगातार थानों का निरीक्षण कर व बैठके करके व्यवस्था में सुधार में जुटे हुए हैं। अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने से पहले ही पुलिस अलर्ट मोड पर आ गयी है और लगातार लोगों के साथ बैठक कर अफवाहों से सावधान रहने का पाठ पढ़ाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस का पूरा फोकस क्राइम कंट्रोल व पूर्व में हुई वारदात के खुलासे पर होगा।
यह भी पढ़े:-नगर विकास मंत्री ने आशुतोष टंडन ने बताया कि बनारस में क्यों बढ़ा प्रदूषण

Published on: