1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देव दीपावली पर टूटेगा पिछला साल का रिकॉर्ड, पर्यटकों को मिलेगी यह खास सुविधा

गंगा घाट पर तैयारी जोरों पर, 11 लाख दीपक जलाने की तैयारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 6 Nov 2019, 7:08 PM IST

Dev Diwali 2019

Dev Diwali 2019

वाराणसी. विश्व प्रसिद्ध देव दिवाली की तैयारी जोरों पर है। गंगा घाट पर रंग-रोगन के साथ नावों के मरम्मत का काम तेज हो गया है। इस बार 12 नवम्बर को देव दीपावली का आयोजन होगा। जिला प्रशासन ने इस दिन 11 लाख दीपक जलाने की तैयारी की है। बनारस के लोगों में इस पर्व को लेकर खासा उत्साह है। 80 प्रतिशत से अधिक होटल पहले से ही बुक हो चुके हैं। नाविकों की माने तो इस बार पिछले साल से अधिक नाव की बुकिंग हुई है।
यह भी पढ़े:-बनारस में व्यवसायी के यहां पर पड़ा सीबीआई छापा, मचा हड़कंप

दशाश्वमेध घाट पर गोपाल मांझी ने बताया कि देव दिवाली का लगातार क्रेज बढ़ रहा है। पीएम नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होने के चलते यहां पर देशी व विदेशी पर्यटकों के आने वालों की संख्या बढ़ गयी है। इस बार इतनी अधिक बुकिंग हो चुकी है कि नाव की व्यवस्था करने में परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि इस बार गंगा में लगभग 800 की संख्या में बजड़ा, बड़ी नाव व छोटी नाव चलेगी। पिछली बार का रिकॉर्ड तोड़ते हुए इस बार 100 से 150 नाव अधिक चलेगी। गोपाल मांझी ने बताया कि पहली बार सभी नाव पर पर्यटकों के सुरक्षा की सारी व्यवस्था की जायेगी। लाइफ जैकेट से लेकर ट्यूब तक की उपलब्धता होगी। जिला प्रशासन के निर्देश पर नाव पर रेडियम लगा कर उसकी क्षमता भी लिखी जायेगी।
यह भी पढ़े:-प्याज ने फिर बिगाड़ा किचन का बजट, इतने रुपये किलो पहुंची कीमत

गंगा सेवा निधि के सुशांत मिश्रा ने बताया कि 1999 कारगिल युद्ध के बाद से देव दिवाली की शाम शहीदों के नाम रहती है। इंडिया गेट की आकृति बनायी जायेगी। यहां पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ उनके परिवार को सहायता राशि भी दी जाती है। उन्होंने कहा कि इस बार बहुत भव्य ढंग से देव दिपावली मनायी जा रही है। आम दिनों में मां गंगा की सात आरती होती है लेकिन देव दिवाली के साथ 21 महाआरती होगी। 41 कन्या रिद्धी-सिद्धी के रुप में होगी। उन्होंने बताया कि गंगा आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। सुशांत मिश्रा ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रण दिया गया है। केन्द्रीय मंत्री डा.महेन्द्रनाथ पांडेय भी आ रहे हैं। इसके अतिरिक्त सेना व एनडीआरएफ के वरिष्ठ अधिकारी भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि फिल्म स्टार को भी बुलाने की योजना है जिसको लेकर वार्ता हो रही है।
यह भी पढ़े:-अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने से पहले पुलिस अलर्ट मोड पर, पुलिसकर्मियों को मिली दंगा नियंत्रण की ट्रेनिंग