1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बनारस में व्यवसायी के यहां पर पड़ा सीबीआई छापा, मचा हड़कंप

बैंक के चार सौ करोड़ का लोन जमा नहीं करने का आरोप, आवास व फैक्ट्री दोनों पर एक साथ हुई कार्रवाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 5 Nov 2019, 6:45 PM IST

CBI Raid

CBI Raid

वाराणसी. देश भर में बैंक धोखधड़ी को लेकर सीबीआई ने 14 राज्यों में 100 से अधिक जगहों पर एक साथ छापेमारी की है। बनारस में भी सीबीआई की एक टीम ने यहां के प्रसिद्ध उद्योगपति के आवास व फैक्ट्री पर एक साथ छापेमारी की है। सुबह ही सीबीआई की कई टीम दोनों जगहों पर एक साथ पहुंची और दस्तावेजों को खंगालने में जुटी हुई है। सूत्रों की माने तो टीम को बैंक लोन से जुड़े महत्वपूर्ण घोटाले के सूत्र मिल गयी है।
यह भी पढ़े:-अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने से पहले पुलिस अलर्ट मोड पर, पुलिसकर्मियों को मिली दंगा नियंत्रण की ट्रेनिंग

IMAGE CREDIT: Patrika

बनारस के इस बड़ उद्योगपति की वनस्पति बनाने की भी फैक्ट्री है। उद्योगपति पर आरोप है कि उसने बैंक ऑफ बड़ौदा से चार सौ करोड़ को लोन लिया था और पैसा वापस नहीं किया है जिसके बाद बैंक ने डिफाल्टर घोषित कर नीलामी का आदेश जारी किया था लेकिन बैंक को पैसे नहीं मिले हैं। माना जा रहा है कि बैंक से धोखाधड़ी के बाद ही सीबीआई सक्रिय हुई है और छापेमारी करके व्यवसायी का आर्थिक स्रोत पता कराने में जुटी है, जिससे पैसे की वसूली की जा सके। सूत्रों की माने तो सीबीआई की टीम सुबह ही धमकी थी और देर शाम तक दस्तावेजों को खंगालने का क्रम जारी था।
यह भी पढ़े:-प्याज ने फिर बिगाड़ा किचन का बजट, इतने रुपये किलो पहुंची कीमत

आवास पर तीन वाहनों से पहुंची थी टीम, महिला सदस्य भी रही शामिल
सीबीआई टीम तीन वाहनों से उद्योगपति के आवास पर पहुंची थी। सूत्रों की माने तो टीम में एक दर्जन सदस्य शामिल थे। सीबीआई टीम में महिला सदस्य भी शामिल थे। दोपहर में कुछ महिला सदस्य आवास से निकल गयी थी जबकि अन्य लोगों छोपमारी में जुटे थे। सूत्रों की माने तो कैंट व कैंटोमेंट स्थित एक-एक होटल में बीते दिन ही सीबीआई के लोग पहुंच गये थे और वही से वाहन लेकर छापेमारी के लिए पहुंचे थे। सीबीआई टीम को आवास व फैक्ट्री का पहले से सारा लोकेशन पता था जिसके चलते टीम सीधे अपने मंजिल पर पहुंची। सूत्रों की माने तो छापेमारी के पहले सीबीआई ने आवास व फैक्ट्री की रेकी भी की होगी। इसके बाद ही सटीक समय छापा मारा गया है।
यह भी पढ़े:-आग से खाक हुआ अगरबत्ती का कारखाना, लाखों का माल स्वाहा