1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नगर विकास मंत्री ने आशुतोष टंडन ने बताया कि बनारस में क्यों बढ़ा प्रदूषण

जल्द ही स्थिति हो जायेगी सामान्य, तंग गलियों में लगाये जा रहे रोमोटिक यंत्र
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 6 Nov 2019, 7:36 PM IST

Urban Development Minister Ashutosh Tandon

Urban Development Minister Ashutosh Tandon

वाराणसी. नगर विकास मंत्री व जनपद के प्रभारी आशुतोष टंडन ने कहा कि बनारस में धूल के कारण प्रदूषण बढ़ गया है। प्रदूषण को रोकने के लिए सरकारी विभागों को निर्देश दिया गया है कि धूल उडऩे से रोकने की व्यवस्था करें। पानी का भी छिड़काव किया जा रहा है। निर्माण कार्य पर अस्थायी रुप से रोक लगायी गयी है जिसका असर भी दिखायी दे रहा है और प्रदूषण में कमी आनी शुरू हो गयी।
यह भी पढ़े:-देव दीपावली पर टूटेगा पिछला साल का रिकॉर्ड, पर्यटकों को मिलेगी यह खास सुविधा

नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने बताया कि स्मार्ट सिटी बनारस में एयर पॉल्यूशन की मानीटरिंग की व्यवस्था सिटी कमांड सेंटर में की गयी है जल्द ही लोगों को बदलाव महसूस होगा। नगर विकास मंत्री ने मीडिया से वार्ता करने के पहले स्मार्ट सिटी व शहर के विकास कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शहर में कूड़ा कलेक्शन के लिए 201 वाहन है। सभी वाहनों पर जीपीएस लगाया जा रहा है जिससे उसकी लोकेशन मिलती रहेगी। तंग गली में सफाई के लिए 3.50 करोड़ रुपये से रोमोटिक यंत्र लगाये जा रहे हैं। मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि शहर में कुल 160 पार्क है, जिसमे 80 पार्क अभी विकसित है और 40 पार्क को विकसित करने की योजना बनायी गयी है। देव दीपावली को देखते हुए घाटों की सफाई करने व पर्यटकों के ठहरने वाली जगहों को ठीक करने का निर्देश दिया है।
यह भी पढ़े:-हिन्दू समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष को बम से उड़ाने की मिली धमकी

नगर में बनेंगे 21 स्मार्ट कूड़ा घर
नगर विकास मंत्री आशुतोष टंड ने कहा कि शहर के 21 कूड़ा घर को स्मार्ट बनाया जायेगा। इस प्रोजेक्ट को स्वीकृति मिल चुकी है। कूड़ा ले जाने वाले वाहन को ढंक कर ले जाया जाये। शहर के सभी ६४ प्राइमरी स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनाने का सुझाव भी बैठक में दिया गया। बैठक में रोहनिया विधायक सुरेन्द्र नारायण सिंह, सेवापुरी विधायक नीलरतन पटेल, कमिश्रर दीपक अग्रवाल, नगर आयुक्त गौरांग राठी आदि अधिकारी उपस्थित थे।
यह भी पढ़े:-अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने से पहले पुलिस अलर्ट मोड पर, पुलिसकर्मियों को मिली दंगा नियंत्रण की ट्रेनिंग