वाराणसी

पेट्रोल डीजल पर अपरंपार टैक्स लगाकार मोदी सरकार ने देश की जनता को लूटा, भारत बंद कल – प्रियंका चतुर्वेदी

भारत बंद कर सोती सरकार को जगाने का काम करेगी कांग्रेस

2 min read
up news

वाराणसी. केन्द्र सरकार की मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस के भारत बंद से एक दिन पहले बनारस पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने भाजपा की मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला। प्रियंका ने कहा कि देश की जनता मंहगाई की मार से त्रस्त है लेकिन सरकार जनता के सवालों का जवाब न देकर अपनी जिम्मेदारियों से बचना चाहती है। प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की जनता के साथ है। मंहगाई समेत तमाम मुद्दे को सरकार तक पहुंचाने के लिए सोमवार को भारत बंद का फैसला लिया गया है। जिससे मोदी सरकार जगाने का काम किया जायेगा। उन्होने कहा कि कांग्रेस के इस भारत बंद में कई दलों का समर्थन हासिल है। हम मोदी सरकार को हर हाल में जनता की आवाज सुनने के लिए मजबूर करेंगे।

कांग्रेस की प्रवक्ता ने यूपीए सरकार में डीजल, पेट्रोल, रसोई गैंस के दामों को लेकर भाजपा को उनके प्रदर्शन याद कराते हुए कई आंक़ड़े सामने रखे। जिसमें उन्होने बताया कि 2014 में मिलने वाला 400 का सिलेंडर आज इस सरकार में आठ सौ रूपये से अधिक का मिल रहा है। तब डीजल 55 रूपये का था आज 71 रूपये का मिल रहा है। रूपया लगातार नीचे जा रहा है। लेकिन सरकार को देश और जनता की फिक्र नहीं है। तब जो लोग प्रदर्शन कर रहे थे आज वो खामोश हैं। सरकार जनता के आवाज को दबाने का काम कर रही है। लेकिन कांग्रेस देश के सामने सरकार के कारनामों की हकीकत सामने लाकर रहेगी।
टैक्स के नाम पर जनता से 11 हजार करोड़ की लूट

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि मोदी सरकार ने पेट्रोल पर सवा दो सौ प्रतिशत और डी़जल पर साढ़े चार सौ प्रतिशत टैक्स लगाकर जनता के पैसे को लूटने का काम किया है। इतना ही नहीं उन्होने कहा कि ऐसा कर के जनता से 11 हजार करोड़ की लूट सरकार ने किया है। जबकि अंर्तराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बहुत ही कम है।

राफेल डील कर लगाया चूना

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार खत्म करने का दावा करने वाली मोदी सरकार ने राफेल डील में हजारों करोड़ो रूपये का घोटाला किया है। उन्होने कहा कि अपने कुछ एक दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए सरकार ने 12 दिन पहले बनी कंपनी को ठेका दिया। साथ ही उन्ही जहाजों के दाम कई गुना बढ़ा दिये गये। कांग्रेस लगातार इस सौदे की जांच जेपीसी से कराने की मांग कर रही है लेकिन सरकार भाग रही है। प्रेस कांन्फ्रेस में कांग्रेस के पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय, शालिनी यादव, जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, शहर अध्यक्ष सीताराम केशरी, व कांग्रेस के नेता शैलेन्द्र सिंह मौजूद रहे।

Published on:
09 Sept 2018 05:18 pm
Also Read
View All