वाराणसी

मौलाना सलीम का सिर काटने वाले को देंगे ₹21 लाख का इनाम, सीएम योगी के करीबी अंबरीश सिंह भोला ने की घोषणा, फूंका पुतला

बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम द्वारा सीएम योगी की मां के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद वाराणसी में सीएम के करीबी कहे जाने वाले अंबरीश सिंह भोला ने मौलाना का पुतला फूंका और सिर काटकर लाने वाले को ₹21 लाख का इनाम देने की घोषणा की है....

2 min read
Mar 08, 2026
मौलाना अब्दुल्ला सलीम का फूंका पुतला

वाराणसी: बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला तूल पकड़ते जा रहा है। सीएम योगी के समर्थकों में इस बयान को लेकर भारी रोष व्याप्त है और जगह-जगह मौलाना सलीम के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में वाराणसी में भी मौलाना अब्दुल्ला सलीम का पुतला फूंका गया। इसके साथ ही सीएम योगी के करीबी कहे जाने वाले अंबरीश सिंह भोला ने मौलाना सलीम के ऊपर 21 लाख रुपए का इनाम घोषित किया है।

मौलाना सलीम का फूंका गया पुतला

बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसके बाद सीएम योगी के समर्थकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। वाराणसी में सीएम योगी के करीबी अंबरीश सिंह भोला ने मौलाना सलीम का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने कहा कि मौलाना का सिर काटकर लाने वाले व्यक्ति को 21 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा।

नागरिकता समाप्त करने की मांग

भोला ने कहा कि किसी की भी मां के खिलाफ आपत्तिजनक और अशोभनीय टिप्पणी करना बेहद निंदनीय है। मां पूजनीय होती है और इस तरह के बयान से करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से मांग की है कि ऐसी मानसिकता वाले व्यक्तियों की नागरिकता तुरंत समाप्त कर दी जानी चाहिए।

ऐसे लोगों की जगह पाकिस्तान में

भोला ने कहा कि इस प्रकार की मानसिकता वाले लोग धर्म विशेष का प्रतिनिधित्व नहीं करते। ऐसे लोग की मानसिकता आतंकियों जैसी होती है। ऐसे लोगों की जगह सिर्फ और सिर्फ पाकिस्तान में होनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कई समर्थक 'हर हर महादेव' का उद्घोष कर रहे थे। गौरतलब है कि, मौलाना की टिप्पणी के बाद देश भर के अलग-अलग स्थान पर हिंदू संगठनों और सीएम योगी के समर्थन द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है।

Published on:
08 Mar 2026 02:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर