9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हजरत इमाम अली की याद में दालमंडी से उठा जुलूस, मातमी धुन के बीच लगे ‘या अली’ के नारे

हजरत इमाम अली की याद में दाल मंडी से जुलूस निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे...

less than 1 minute read
Google source verification

वाराणसी: हजरत इमाम अली की याद में अकीदत और एहतराम के साथ दालमंडी इलाके से जुलूस निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अजादार शामिल हुए। पूरे दालमंडी का इलाका 'या अली' की सदा से गूंजता रहा। लोगों ने इमाम अली को याद करते हुए मातम किया और उनके प्रति अपनी श्रद्धा दिखाई।

बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

दालमंडी इलाके से उठाया जुलूस लल्लापुरा तक आगे बढ़ता रहा और वहीं पर समाप्त हुआ। जुलूस में शामिल हुए लोग काले कपड़े पहनकर मातमी धुनों के बीच 'या अली' के नारे लगाते रहे। लोगों ने सीनाजनी करते हुए इमाम अली की शहादत को याद किया, जिससे पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल हो गया। वहीं, जुलूस जैसे-जैसे आगे बढ़ता गया वैसे-वैसे लोग रास्ते में खड़े होकर जादारों का स्वागत करते नजर आए। लोगों ने बताया कि हर साल यह जुलूस निकाला जाता है और इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर अपनी अकीदत पेश करते हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जुलूस को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने मुकम्मल व्यवस्था कर रखी थी। पुलिस के साथ-साथ पीएसी और आरआरएफ की टुकड़ी तैनात की गई थी। इस दौरान पुलिस बल जुलूस के साथ आगे बढ़ रहा था। जुलूस के आयोजन के दौरान जादारों ने इमाम अली के जीवन और उनके बताएं रास्ते को याद कर भाईचारे, मानवता और इंसानियत का संदेश दिया। वहीं, जुलूस के समापन के बाद लोगों ने दुआ भी मांगी और समाज में अमन चैन की कामना की।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग