10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धर्म छिपाकर बनाया संबंध, सच सामने आते ही घर पहुंचा सऊद, जान से मारने की दी धमकी

वाराणसी में एक दलित युवक ने युवक पर धर्म छिपाकर संबंध बनाने और धमकी देने का आरोप लगाया है।

2 min read
Google source verification
शान सिंह बनकर फंसाता था लड़कियों को, असली नाम निकला सऊद

शान सिंह बनकर फंसाता था लड़कियों को, असली नाम निकला सऊद

Varanasi Crime News: वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में एक युवती ने बड़ा मामला दर्ज कराया है। युवती ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने अपना धर्म छिपाकर उसके साथ संबंध बनाए और जब उसने दूरी बनाई, तो जान से मारने की धमकी दी। युवती दलित समुदाय से है और किराए के मकान में रहती है। पुलिस ने उसकी तहरीर पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आखिर कैसे हुई दोनों की मुलाकात?

पीड़िता ने बताया कि वह वाराणसी में ट्रैवल एजेंसी का काम करती है। वह कैंट थाना क्षेत्र के नदेसर इलाके में रहती है। अक्सर देर रात घर लौटने के कारण खाना नहीं बना पाती थी, इसलिए पास की बिरयानी की दुकान से ऑर्डर कर मंगवाती थी। दुकानदार शान सिंह उर्फ सऊद से उसकी अच्छी जान-पहचान हो गई। वह दुकान पर भी जाती थी। धीरे-धीरे दोनों काफी करीब आ गए और उनके बीच शारीरिक संबंध भी बन गए।

लड़कियों से संबंध का पता चला

युवती को बाद में कुछ लोगों से पता चला कि शान सिंह के कई लड़कियों से संबंध हैं। साथ ही उसने अपना असली नाम छिपाया हुआ था। उसका असली नाम सऊद है। युवती ने खुद पड़ताल की तो सच्चाई सामने आई कि वह शान सिंह बनकर लड़कियों को फंसाता था और उनका फायदा उठाता था। इस बात से गुस्से में आकर युवती ने उससे दूरी बना ली। जब सऊद को यह पता चला तो उसने युवती को जगह-जगह बदनाम करना शुरू कर दिया। युवती अपने एक साथी के साथ दुकान पर गई और फोन पर समझाया कि ऐसा न करे, वरना पुलिस में शिकायत कर देगी।

घर पर चढ़कर मारपीट और धमकी

पीड़िता के अनुसार, उसी दिन देर रात सऊद अपने 6-7 अज्ञात साथियों के साथ उसके घर पर चढ़ आया। उसने युवती को मारना-पीटना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे उसके दोस्त कुणाल से भी हाथापाई की। मारपीट और चीख-पुकार सुनकर कॉलोनी का गार्ड आ गया और बीच-बचाव किया। तब जाकर आरोपी भाग गए। जाते-जाते सऊद ने जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने दर्ज की FIR

युवती ने कैंट थाने में जाकर पूरी घटना की तहरीर दी। थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि युवती की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3), 69 और एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)(v), 3(2)(va) में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब अग्रिम कार्रवाई कर रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश में है।