10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साध्वी गीताम्बा मां के शिष्य के साथ मारपीट, सीढ़ियों से घसीटकर घर के अंदर ले गए आरोपी, तकिए से दबाया मुंह, मुकदमा दर्ज

वाराणसी के भेलुपुर इलाके में साध्वी गीताम्बा मां के शिष्य बलराम दास के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बन्ध में थाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। घटना का सीसीटीवी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है...

2 min read
Google source verification

वाराणसी: साध्वी गीताम्बा मां के शिष्य के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें कुछ लोग पीड़ित को सीढ़ियों से खींचकर घसीटते हुए घर में लेकर जा रहे हैं। आरोप है कि इस दौरान पीड़ित के साथ बेरहमी से मारपीट की गई और तकिए से मुंह दबाकर जान लेने की कोशिश की गई।

घर जाने के लिए सीढ़ियां चढ़ रहे थे पीड़ित

भेलूपुर थाना क्षेत्र के महमूरगंज स्थित बिरदोपुर गिरी नगर कॉलोनी की रहने वाली लकी चंदानी ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि गीताम्बा मां के शिष्य बलराम दास उन्हीं की बिल्डिंग में रहते हैं और सोमवार की शाम वह अपने सीढ़ियां चढ़कर घर जा रहे थे। इसी दौरान लविश चंदानी, काजल चंदानी और संजय चंदानी ने उन्हें पकड़ लिया और सीढ़ियों पर घसीटकर नीचे गिरा दिया।

की गई जान से मारने की कोशिश

लकी के मुताबिक बलराम दस को घसीटते हुए जान से मारने की नीयत से आरोपी अपने घर में ले गए। इस दौरान लविश के हाथ में लोहे का रोड था और संजय व काजल बलराम दास को लात और घुसे से सीने पर बेरहमी से वार कर रहे थे। लकी ने आरोप लगाया है कि लविश बलराम दास के मुंह पर तकिया रखकर उन्हें जान से मारने की कोशिश कर रहा था। लकी चांदनी ने बताया है कि बलराम दास दिल के मरीज है और ऐसी स्थिति में उनकी जान भी जा सकती थी।

मुकदमा हुआ दर्ज

लकी की तहरीर पर भेलूपुर पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं में लविश, काजल और संजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे की जांच की जा रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सूत्रों की मानें तो बलराम दास का एक प्रॉपर्टी विवाद का भी मामला सामने आया है, हो सकता है कि यह मारपीट उसी लिए की गई हो।