9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एयरपोर्ट पर ₹25 करोड़ का गांजा हुआ बरामद, बैंकॉक से आए यात्रियों के बैग से मिला माल, गुजरात के हैं आरोपी

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ₹25 करोड़ का गांजा बरामद हुआ है। यह सफलता कस्टम विभाग के अधिकारियों को मिली है। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी गुजरात के रहने वाले हैं....

2 min read
Google source verification

बरामद किया गया गांजा

वाराणसी: लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है। विभाग ने 25 करोड रुपए से अधिक का गांजा बरामद किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बैंकॉक से बनारस एयरपोर्ट पर पहुंचे थे और बैग की स्क्रीनिंग के दौरान कस्टम विभाग के अधिकारियों को शक हुआ, जिसके बाद यह माल बरामद हुआ है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से पहुंचे थे यात्री

जानकारी के मुताबिक, बैंकॉक से वाराणसी पहुंची फ्लाइट ix216 के यात्रियों की जांच के दौरान 25.24 करोड़ रुपए का गांजा बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि हाइड्रोपोनिक बीड का गांजा बैंकॉक से बनारस लाया जा रहा था। इस दौरान एयरपोर्ट पर जांच के दौरान कस्टम अधिकारियों को शक हुआ तो उन्होंने बैग को खोल कर देखा। इसके बाद उनका शक यकीन में बदल गया। आरोपी तीनों यात्री एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से वाराणसी पहुंचे थे।

गुजरात के रहने वाले हैं यात्री

कस्टम अधिकारियों ने बताया कि तीनों यात्री गुजरात के रहने वाले हैं, जिनके नाम हेमा राज राम सिंह, सुंदर राज कांतिलाल चौहान और हीराबेन भरदा है। संदेह के आधार पर इन तीनों यात्रियों को रोका गया और उनके बैग की जांच करने की अनुमति मांगी गई, जिसके बाद उन्होंने इसकी अनुमति दे दी। जांच के दौरान बैग से 25 किलो गांजा का पैकेट बरामद हुआ, जिसे विभाग ने जप्त कर लिया है।

महानगरों में होती थी सप्लाई

फिलहाल तीनों आरोपियों को कस्टम विभाग के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है अधिकारियों ने बताया कि यह विशेष किस्म का गांजा है जो पानी वाले इलाके में उगाया जाता है और इसके अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत अधिक रहती है भारत में इसकी कीमत जाना ज्यादा होने की वजह से इसकी सप्लाई महानगरों में होती है फिलहाल विभाग आगे की कार्यवाही में जुटा है