
वाराणसी: पति के मुंबई में नौकरी करने से नाराज और इसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद पत्नी ने अपने 3 साल की बच्ची के साथ ट्रेन के आगे कूदकर कर जान दे दी है। बताया जा रहा है कि ट्रेन के इंजन से टकराने के बाद दोनों के शव कई टुकड़ों में बंट गए। घटना की जानकारी होने के बाद ससुराल और मायके पक्ष के लोग पहुंचे। वहीं, गेट मैन की सूचना के बाद पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जंसा थाना क्षेत्र के लच्छीपुर गांव के रहने वाला अजीत मुंबई में रहकर नौकरी करता है, जबकि उसकी पत्नी अनीता देवी और 3 साल की बेटी दर्शना बनारस में ही रहते थे। मुंबई में रहने के कारण अजीत बनारस काम ही आता जाता था और इसी बात को लेकर उसकी पत्नी से उसका झगड़ा हुआ करता था। पति अजीत ने बताया कि वह होली की छुट्टी पर घर आया हुआ था और इसी बात को लेकर फिर से दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद पत्नी मायके चली गई थी।
अजीत के मुताबिक, उसकी पत्नी की तबीयत खराब थी और वह दवा लेने के बहाने बाजार जाने को कहकर बच्ची को साथ लेकर निकल गई। इस दौरान वह भी उसके पीछे-पीछे गया। अजीत को पीछे आता देख अनीता चौखंडी रेलवे लाइन के पास पहुंची और सामने से आ रही सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद गई। इस घटना में दोनों की मौत हो गई है।
घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम पहुंची। इस दौरान अनीता के मायके पक्ष के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। अजीत के ससुर ने उसके ऊपर आरोप लगाया है कि अक्सर वह उसकी बेटी के साथ विवाद करता था। इसी वजह से उनकी बेटी मायके में ही रह रही थी। उन्होंने बताया कि अजीत उनकी बेटी को सोमवार की सुबह लेकर ही अपने घर गया था और शाम को या घटना हो गई।
Updated on:
09 Mar 2026 07:28 pm
Published on:
09 Mar 2026 07:27 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
