9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूट्यूबर ने दारोगा के साथ की हाथपाई, वर्दी पर लगा बैज नोचा, दर्ज हुई एफआईआर

भ्रामक खबर चलाने को लेकर नगर निगम द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में पूछताछ के लिए सुजाबाद चौकी पर बुलाए गए यूट्यूबरों ने चौकी इंचार्ज के साथ हाथापाई की और वर्दी पर लगे बैज को नोच लिया....

2 min read
Google source verification

वाराणसी: रामनगर थानाअंतर्गत सुजाबाद चौकी पर विवेचना के लिए बुलाए गए दो यूट्यूबरों पर दरोगा के साथ अभद्रता, हाथापाई और वर्दी पर लगे बैज को नोचने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर डोमरी में लगाए गए पौधों को लेकर भ्रामक खबरें चलाई थी, जिसके बाद नगर निगम ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया था। उसी की पूछताछ के लिए पुलिस ने दोनों को थाने पर बुलाया था।

भ्रामक खबर चलाने पर नगर निगम ने दर्ज कराया था मुकदमा

जानकारी के मुताबिक, चंदौली जिले के मुगलसराय के रहने वाले रवि कुमार ने अपने यूट्यूब चैनल पर वाराणसी में पौधारोपण कार्यक्रम में बनाए गए वर्ल्ड रिकॉर्ड को लेकर भ्रामक खबरें चलाई थी। आरोपों के मुताबिक, रवि ने बताया था कि फर्जी तरीके से पौधारोपण कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है, जिसके बाद नगर निगम ने रवि के यूट्यूब चैनल और रवि के खिलाफ रामनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

वर्दी उतरवाने की दी धमकी

रामनगर थाना अंतर्गत सुजाबाद चौकी प्रभारी प्रशांत पांडे ने बताया कि विवेचना के लिए रवि को चौकी पर बुलाया गया तो वह अपने साथी हिमांशु तिवारी के साथ शुजाबाद चौकी पर आए। इस दौरान उन्होंने नगर निगम द्वारा दर्ज कराए गया मुकदमे की पूछताछ के दौरान मेरे साथ अभद्रता करना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान चौकी इंचार्ज को धमकी देते हुए वर्दी उतरवा देने तक की बात कही गई। चौकी इंचार्ज ने बताया कि इसके बाद दोनों सड़क पर निकाल कर हंगामा करने लगे और रोकने के दौरान हाथापाई हो गई। इस दौरान रवि ने वर्दी पर लगे बैच को नोच कर जमीन पर फेंक दिया।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

चौकी इंचार्ज ने बताया कि इस हंगामा के दौरान यातायात भी बाधित हो गया इसके बाद दोनों के खिलाफ रामनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। चौकी इंचार्ज के मुताबिक बीएनएस की धारा 221 221(1) 132 352 351(2) में मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।