वाराणसी

गजब जब चलती ट्रेन से बोगी छोड़ कर इंजन हुआ रवाना तो यात्रियों ने किया हंगामा, रेलवे में मचा हड़कंप

स्टेशन पर तोडफ़ोड़ करते हुए यात्रियों ने हरी झंडी भी उठा ली, जानिए फिर क्या हुआ
2 min read
• •
Updated: 27 Feb 2018, 7:52 PM IST
Indian Railway
Indian Railway

वाराणसी. रेलवे का भी अजब हाल है। मंगलवार को पूर्वोत्तर रेलवे के हरदत्तपुर रेलवे स्टेशन से मुजफ्फरपुर जा रही पवन एक्सप्रेस का इंजन बोगी को छोड़ कर रवाना हो गया। इस बात की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इसी बीच यात्रियों को जब बोगी से इंजन अलग होकर जाने की जानकारी हुई तो हंगामा करने लगे। यात्रियों ने रेलवे स्टेशन पर तोडफ़ोड़ की और हरी झंडी तक उठा ले गये।
यह भी पढ़े:-गोरखपुर चुनाव में सीएम योगी ने दी बीजेपी को बड़ी राहत, सपा की बढ़ गयी परेशानी

IMAGE CREDIT: Patrika

हरदत्तपुर रेलवे स्टेशन पर दोपहर 2.05 बजे मुम्बई से मुजफ्फरपुर जा रही पवन एक्सप्रेस मेन लाइन से जैसे ही क्रास हुई उसी समय इंजन से बोगी अलग हो गया। इंजन बनारस की तरफ जाने लगा। स्टेशन मास्टर मोहम्मद जमील को जैसे ही निगाह पड़ी तो उन्होंने वॉकी-टॉकी के माध्यम से लोका पायलट मनोज कुमार को बताया कि इंजन किन्हीं कारणों से बोगी से अलग हो गया। इसके बाद स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल को सूचित करके वस्तु स्थिति से अवगत कराया। बाद में इंजन को गेट संख्या 8सी पर रोकवाया गया। इसी बीच बोगी में सवार यात्रियों को इंजन अलग हो जाने की जानकारी हो गयी। कुछ लोगों ने इस अफवाह को सही मान लिया किया कि बोगी से अलग होकर इंजन दूर निकल गया है और उसे वापस लौटने में बहुत समय लगेगा। यात्रियों ने स्टेशन पर जाकर हंगामा कर दिया। कुछ यात्रियों ने स्टेशन पर पथराव भी कर दिया। स्टेशन मास्टर ने तुरंत ही रोहनिया थाने को फोन किया और आरपीएफ को भी तोडफ़ोड़ की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे रोहनिया थाना प्रभारी व आरपीएफ ने यात्रियों को समझा कर शांत कराया। इसी बीच मौका पाकर यात्रियों ने वहां पर रखी हरी झंडी को भी गायब कर दिया। दोपहर लगभग 3.30 बजे दूसरे ट्रेन के इंजन को बोगी से जोड़ कर ट्रेन को रवाना किया गया। घटना की जानकारी होते ही मंडुआडीह के डीएमई भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। यह संजोग था कि स्टेशन के पास ही इंजन से बोगी अलग हुई थी। कही और ऐसा होता तो यात्रियों से लेकर रेलवे प्रशासन को बड़ी फजीहत का सामना करना पड़ता।
यह भी पढ़े:-माफिया से माननीय बने बृजेश सिंह के सबसे बड़े मुकदमे की मुख्य गवाह हुई लापता, मचा है हड़कंप

Published on: