वाराणसी

अब 1 लाख 10 हजार लोगों को नौकरी देगा रेलवे, 20 हजार नए पदों पर फिर वैकेंसी- मई से होंगे आवेदन

रेलवे ने वैकैंसी में नए पदों के लिए किया इजाफा, अब 1 लाख 20 हजार लोगों को मिलेगी नौकरी- इस महीने में होगा आवेदन...
2 min read
Mar 29, 2018
Railway Job Vacancy latest news in hindi
अब 1 लाख 10 हजार लोगों को नौकरी देगा रेलवे, 20 हजार नए पदों पर फिर वैकेंसी- मई से होंगे आवेदन

वाराणसी. रेलवे ने बेरोजगारों के लिए पिटारा खोल दिया है। बेरोजगारों को नौकरी देने लिए रेलवे ने 20 हजार नए पद निकाले हैं। जिसके लिए मई से आवेदन शुरू हो जाएंगे। नए सर्कुलर में रेलवे फोर्सेज में नौ हजार और लोको पायलट पदों के लिए 10 हजार नई वैकेंसी निकली है। विभाग की ओर से जारी एक इंफ्रोग्राफिक के अनुसार रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स और रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स के लिए नौ हजार नए पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई है। इसके पहले रेलवे ने 90 हजार पदों के लिए वैकेंसी निकाली थी। जिसमें ग्रुप डी के 62 हजार पद और असिस्टेंट लोको पायलट व टेक्नीशियन के 26 हजार पद के लिए आवेन मगाए गए थे। जिसमें अबतक दो करोड़ लोगों ने अप्लाई का है। जिसमें लोको पायलट के लिए 50 लाख से ज्यादा लोगों के आवेदन आ चुके हैं।

बढ़ाई गई थी आवेदन की अंतिम तारीख

इससे पहले भी रेलवे ने बेरोजगारों को सहूलियत दी थी। जिसमें आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई थी। अंतिम तिथी बढ़ाकर 31 मार्च कर दी गई थी। इसके पहले ग्रुप डी के पदों के लिए अप्लाई करने की अंतिम तिथि 12 मार्च और असिस्टेंट लोको पायलट व टेक्नीशियन के पदों के लिए अंतिम कारिख 5 मार्च थी। इस खबर से बेरोजगारों को राहत मिली थी।

10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई
खास बात यह है कि, इन पदों पर अप्लाई करने के लिए आपके पास 10वीं पास या आईटीआई का प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। बता दें कि, रेलवे की अबतक की ये सबसे बड़ी वैंकेंसी है। साथ ही इस परीक्षा में सिर्फ 10वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आई टीआई सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। नए नियम के अनुसार, भर्ती परीक्षा में 10वीं पास छात्र या आईटीआई या नेशनल अप्रेंटिंस सर्टिफिकेट वाले छात्र अप्लाई कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की आप भी इन पदों पर आवेदन कर इस सुनहरे मौके का फायदा उठाइए।

Published on:
29 Mar 2018 02:34 pm
Also Read
View All
राहुल गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता गिरफ्तार, काशी विद्यापीठ में भी छात्रों का हल्ला बोल

बनारस: अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद BHU गेट पर SP का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं को घसीट कर ले गई पुलिस

सावन में 180 CCTV कैमरों से वाराणसी रेलवे स्टेशन पर होगी निगरानी: नॉन-वेज रहेगा प्रतिबंधित, स्पेशल ट्रेन की भी व्यवस्था

8 साल के रिश्ते का दर्दनाक अंत! प्रेमिका ने ठुकराया तो युवक ने घर के बाहर खुद को लगा ली आग, वीडियो बनाती रही युवती

वाराणसी में पकड़ा गया अफगानिस्तान का अब्दुल रहमान, मुंबई से बनवाया था फर्जी भारतीय पासपोर्ट