वाराणसी

राजा भैया के इस बयान ने तोड़ दिया बीजेपी का सपना

कुंडा से निर्दलीय विधायक बाहुबली राजा भैया के एक बयान ने बीजेपी का सपना तोड़ दिया...
2 min read
• •
Mar 23, 2018
Raja bhaiya said I will vote to sp candidate jaya bacchan
राजा भैया के इस बयान ने तोड़ दिया बीजेपी का सपना

वाराणसी. कुंडा से निर्दलीय विधायक बाहुबली राजा भैया के एक बयान ने बीजेपी का सपना तोड़ दिया। दरअसल, आज यानि शुक्रवार को यूपी से राज्सभा के दस सीटों पर चुनाव हो रहा है। इसी बीच राजा भैया ने बयान दिया कि, मैं अखिलेश यादव के साथ हूं। मैं राज्यसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी जया बच्चन को वोट दूंगा।


बता दें कि, राजा भैया के इस बयान के बाद सभी अटकलों पर विराम लग दिया है। वहीं राजा भैया ने ट्वीट कर ये भी कहा है कि, मैं सपा के अखिलेश यादव के साथ हूं इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि, मैं बसपा के साथ हूं।


दरअसल, इसके पहले राजनीतिक गलियारों में ये अटकलें लग रहीं थीं कि, राजा भैया की बीजेपी से नजदीकीयां बढ़ रही हैं। ऐसे में ये अटकलें लगने लगीं थीं कि, राजा भैया व उनके समर्थक एमएलए अब बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ जिससे बीजेपी का सपना टूट गया।


बता दें कि, अखिलेश यादव ने यादव ने राजा भैया को फोन कर सपा प्रत्याशी को जिताने को कहा था। जिसके बाद अखिलेश यादव के यहां पर हुई भोज में राजा भैया भी शामिल हुए थे। वहीं पर जया बच्चन भी मौजूद थीं।


निर्दल विधायकों की बल्ले-बल्ले
राज्यसभा का चुनाव में निर्दल विधायकों की सबसे अधिक चांदी हो गई है। कुंडा के बाहुबली विधायक राजा भैया की भूमिका को लेकर चर्चा थी कि, राजा भैया इस बार सीएम योगी आदित्यनाथ के कारण बीजेपी के पक्ष में मतदान कर सकते हैं, लेकिन राजा भैया ने सपा के पक्ष में मतदान करने का निर्णय किया है।

इस वजह से राजा भैया का है बड़ा स्थान

क्षत्रियों की राजनीति में राजा भैया को बड़ा स्थान है। बिना किसी दल के चुनाव जितने वाले राजा भैया की भूमिका अब बेहद महत्वपूर्ण हो गई है। लेकिन इनके इस फासले से भाजपा मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं।

Published on:
23 Mar 2018 01:48 pm
Also Read
View All
रामलीला में शामिल होने आया हाथी हुआ बेकाबू, वाराणसी में महावत पर किया हमला, काबू करने में जुटी टीम

वीडीए में भ्रष्टाचार का खेल: कर्मी ने घूस नहीं देने पर दी मकान गिराने की धमकी, ऑडियो मिलने के बाद वीसी की पूछताछ में हुआ बेहोश

विदेशों तक पहुंच रही काशी की आस्था की सुगंध: मंदिरों में चढ़ाए जाने वाले एक हजार किलो के फूलों से तैयार हो रही अगरबत्ती, 80 महिलाओं को मिला रोजगार

एयर शो के दौरान विश्वनाथ धाम में होगी विशेष व्यवस्था, सावन की समोवारी जैसा होगा नजारा, जानें क्यों लिया गया फैसला

मदिरा प्रेमियों के लिए बुरी खबर! वाराणसी में 3 दिन शराबबंदी, जानें क्यों लिया गया फैसला