
वाराणसी. लोकसभा चुनाव 2019 के पहले बीजेपी को झटका लग गया है। वरिष्ठ नेता ने अपने समर्थकों के साथ बीजेपी को छोडऩे का ऐलान कर दिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व प्रदेश अध्यक्ष डा.महेन्द्रनाथ पांडेय को पत्र के जरिए अपना इस्तीफा भी भेज दिया है।
यह भी पढ़े:-दो दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल व कॉलेज
बीजेपी के वरिष्ठ नेता रहे राजेन्द्र गांधी कुशवाहा ने पत्र के जरिए अपना इस्तीफा भेज दिया है। पत्रिका से बातचीत में राजेन्द्र गांधी कुशवाहा ने बताया कि वह तीन पीढ़ी से बीजेपी में थे। मेरे दादा स्वर्गीय भगवान दास जनसंघ से जुड़े थे जबकि पिता स्वर्गीय गिरधारी लाल बीजेपी में थे और मैं खुद होश संभालने के बाद से ही बीजेपी की सेवा करता आया हूं। बनारस के तत्कालीन मेयर कौशलेन्द्र सिंह के समय नगर निगम में उपसभापति था। इसके अतिरिक्त बीजेपी के पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष, पूर्व महानगर मंत्री आदि महत्वपूर्ण पद पर रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता अब पिछड़ों व अति पिछड़ों को धोखा देने में लगे हैं जिसके चलते ही पार्टी छोडऩी पड़ रही है। बीजेपी के लिए हम लोगों ने अपना सब कुछ समर्पित कर दिया है लेकिन पार्टी ने हम लोगों की ही अनदेखी करना शुरू कर दिया है जिसके चलते पार्टी को छोडऩा पड़ रहा है। अन्य किसी दल में जाने के प्रश्र पर कहा कि ऐसा कोई विचार नहीं है।
यह भी पढ़े:-राहुल गांधी के गलत ट्वीटको सीएम योगी के मंत्री ने बताया मानवीय भूल, नवजोत सिद्धू के पाकिस्तान जाने पर दिया यह बयान
लोकसभा चुनाव से बीजेपी की बढ़ जायेगी परेशानी
लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी का सीधा मुकाबला राहुल गांधी, मायावती व अखिलेश यादव के महागठबंधन से होना है। महागठबंधन ने अपने सोशल इंजीनियरिंग को मजबूत करना शुरू कर दिया है जबकि बीजेपी का वोट बैंक बिखरने लगा है। सीएम योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर व केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी बीजेपी के जाति कार्ड पर सवाल उठाया था इसके बाद से भारतीय जनता पार्टी भी बैकफुट पर आ गयी थी अब बीजेपी नेताओं ने इस्तीफा देना शुरू कर दिया है जिससे पार्टी को झटका लगना तय हैं।
यह भी पढ़े:-SSP के रियल्टी चेक में फेल हो गये चार थानेदार