
वाराणसी. पर्यटन मंत्री डा.रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव परिणाम हमारी आशा के अनुरुप नहीं आये हैं। कांग्रेस ने जिस तरह से बीजेपी का सुपड़ा साफ करने का दावा किया था उसकी कलई खुल गयी है। एमपी में बीजेपी को कांग्रेस के लगभग बराबर 43 प्रतिशत वोट मिले हैं। छत्तीसगढ़ में मिली हार को लेकर पार्टी चिंतित है क्योंकि वहां के मुख्यमंत्री रहे रमन सिंह ने बहुत अच्छा काम किया था हार के कारणों को लेकर मंथन जारी है।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के खिलाफ धरना देंगे आप सांसद
आर्य महिला हितकारिणी परिषद के समारोह में भाग लेने आयी पर्यटन मंत्री ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि जनता अभी भी हमारे साथ है। जनता को कभी लगता है कि 15 साल हो गये हैं इस बार इन्हें जीता दीजिए। लोकसभा चुनाव २०१९ पर पांच राज्यों में मिली हार के प्रभाव पर कहा कि वह चुनाव अलग होगा। राज्य व देश के चुनाव अलग मुद्दों पर होते हैं जनता भी देखती है कि कौन नेता राष्ट्र का नेतृत्व करने की क्षमता रखता है। पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पांच साल के अंदर ही देश ने इतना विकास किया है और 10 साल की सरकार में और अधिक विकास देखने को मिलेगा। कांग्रेस सरकार पर कहा कि वहां पर बहुत अहम होता है पॉलिसी ऐसी होती है कि अधिक दिनों तक सरकार नहीं चल पाती है। दोपहर तक सीएम नहीं तय होन पर कहा कि वहां कहा गया होगा कि जीते तो आपको सीएम बना देंगे। यह बात कई नेताओं से कही गयी होगी। ऐसे में कांग्रेस को सीएम का चयन करने में समस्या हो रही है। राहुल गांधी, अखिलेश यादव व मायावती का महागठबंधन लगभग तय हो जाने के प्रश्र पर कहा कि इसमे नया कुछ नहीं है यह तो पहले से ही संभावित था। पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार के कामकाज से विपक्ष डरा हुआ है और एकजुट होकर अपनी बची हुई जमीन को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
यह भी पढ़े:-काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में एयरपोर्ट जैसी होगी सुरक्षा व्यवस्था, सड़कों पर नहीं लगेगी लाइन
बनारस में हो रहा है यूपी का पहला प्रवासी सम्मेलन
पर्यटन मंत्री डा.रीता बहुगुणा जोशी ने प्रवासी सम्मेलन पर कहा कि यूपी में पहली बार बनारस में ऐसा सम्मेलन हो रहा है। बनारस में प्रवासी भारतीय नगर बनाया जा रहा है। विस्तुत प्रबंधन किया जा रहा है। प्रवासियों को काशी की संस्कृति से अवगत कराने के साथ गंगा घाट, सारनाथ आदि जगहों का भी भ्रमण कराया जायेगा। पीएम नरेन्द्र मोदी इस कार्यक्रम को बेहद भव्य बनाने में जुटे हुए हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से एनआरआई अपनी मन की बात कर सकेंगे। प्रवासियों के साथ निवेश बढ़ाने व मिलने वाली सुविधाओं पर भी चर्चा होती है। गंगा में क्रूज के प्रश्र पर कहा कि एक क्रूज चल रहा है और जलपरिवहन भी शुरू हो गया है। केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के विजय माल्या को चोर कहना गलत वाले बयान पर कहा कि इसका जवाब नितिन जी ही दे सकते हैं।
यह भी पढ़े:-महिला कोच में CCTV से निगहबानी, पैनिक बटन दबाते ही पहुंचेगी जीआरपी