वाराणसी

रोहनिया पुलिस ने 55 लाख की अवैध शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

हरियाणा से बिहार भेजने की थी तैयारी, डीसीएम वाहन में 300 पेटी में छिपा कर रखी गयी थी शराब की 8280 बोतले
2 min read
• •
Updated: 15 Mar 2019, 6:03 PM IST
Rohaniya Police and Smuggler
Rohaniya Police and Smuggler

वाराणसी. रोहनिया पुलिस को शुक्रवार को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने डीसीएम में हरियाणा से बिहार भेजी जा रही 55 लाख की अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। डीसीएम में छिपा कर 300 पेटी में 8280 बोतल रखी गयी थी।
यह भी पढ़े:-ABVP ने Nation First, Voting Must अभियान के लिए कसी कमर

लोकसभा चुनाव 2019 व होली को देखते हुए बिहार में अवैध शराब की सप्लाई तेज हो गयी है। रोहनिया थाना प्रभारी पीके त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना मिली कि हरियाणा से डीसीएम में अवैध शराब भर कर तस्कर बिहार जा रहे हैं जो रोहनिया थाना क्षेत्र से गुजरने वाले हैं। रोहनिया पुलिस ने तुरंत ही अखरी चौराहे के पास चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इसी बीच पुलिस ने एक डीसीएम को आते हुए देखा। डीसीएम पर वही नम्बर था जो मुखबिर ने बताया था। पुलिस ने जब रुकने का इशारा किया तो चालक ने वाहन को तेज करते हुए भागने का प्रयास किया। आरोप है कि चालक ने पुलिस पर वाहन चढ़ाने का भी प्रयास किया था लेकिन पुलिस की सजगता से चालक अपने मंसूबे में सफल नहीं हो पाया। पुलिस ने किसी तरह डीसीएम को रोका और चालक को पकड़ कर वाहन की तलाशी ली। तलाशी में 350 पेटी में रखी रॉयल स्टेग की 8280 बोतले बरामद हुई। पकड़ी गयी शराब की कीमत 55 लाख है। पुलिस की पूछताछ में चालक ने अपना नाम मंजीत सिंह निवासी हरीगढ़, हरियाणा बताया है। तस्कर ने हरियाणा से शराब लादने के बाद फर्जी कागजात भी तैयार कराये थे ताकि पुलिस की आंखों में धूल झोक सके। रोहनिया पुलिस ने विभिन्न धारा में मुकदमा दर्ज करके तस्कर को जेल भेज दिया है और गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़े:-पांडेयपुर में पाइप फटने से सड़क पर बह रहा पानी, धंस सकती है रोड

Published on: