वाराणसी

RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, अंग्रेजों ने मुस्लिम लीग बना कर फैलायी कट्टरता

भारत विरोधी खेल के प्रति समाज को सजग करना होगा, जानिए क्या है कहानी
2 min read
• •
Updated: 20 Feb 2018, 9:21 PM IST
RSS Chief Mohan Bhagwat
RSS Chief Mohan Bhagwat

वाराणसी. संघ प्रमुख डा.मोहनराव भागवत ने मंगलवार को समाज सेवियों की बैठक में कहा कि अंग्रजों ने 1905 में मुस्लिम लीग बना कर कट्टरता फैलायी है, जिसे कुछ लोग जारी रखे हुए हैं। इस भारत विरोधी खेल के प्रति हमे समाज को सजग करना होगा। समाज में परस्पर एकता का भाव बढ़े, यही कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि समाजसेवी को सादगी, लाभ कि बिना इच्छा किये व अहंकार में आये ही समाज की सेवा करनी चाहिए।
यह भी पढ़े:-RSS चीफ मोहन भागवत ने स्वयंसेवकों को दी चेतावनी, कहा मन में नहीं आये ऐसा विचार


उन्होंने कहा कि लोगों को भारत में विद्रोह फैलान वाली शक्तियों के प्रति सर्तक रहना होगा। दुनिया में भारत की बढ़ रही प्रतिष्ठा व विकास से जो लोग संतुष्ट नहीं है वह समाज में गलत इतिहास बता कर द्वेष फैला रहे हैं। हम सर्दियों से एक ही थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक प्रमुख डा.मोहनराव भागवत ने कहा कि समाज हमारा भगवान व पिता है हमें इसी भाव के साथ समाज की सेवा करनी चाहिए। समाज की यह कृपा है कि वह हमारी सेवा ले रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी पंथ, समुदाय व व्यक्ति यदि समाज की सेवा लगा है तो उसका प्रचार व सहायता करनी चाहिए। समाज सेवी लोगों को निरंतर संघ के सम्पर्क में रहे और एक-दूसरे पूरक के बने। समाज में बहुत से लोग प्रमाणिकता के साथ समाज में कार्य कर रहे हैं ऐसे लोगों की मेहनत से ही श्रेष्ठ समाज बनेगा।
यह भी पढ़े:-फूलपुर व गोरखपुर संसदीय सीट पर बसपा करेगी बड़ा धमाका, इस दल को देगी समर्थन

भारत में खराब काम की तुलना में अच्छा कार्य २० गुना अधिक हो रहा
संघ प्रमुख डा.मोहनराव भागवत ने कहा कि भारत में खराब काम की तुलना में अच्छे कार्य २० गुना अधिक हो रहे हैं लेकिन अच्छे काम की चर्चा से अधिक प्रचार खराब काम का होता है। समाज की सेवा करने वाले सच्चे लोग अपनी सेवा को भुनाते नहीं है न तो उनकी राजनीतिक महत्वकांक्षा होती है। ऐसे लोगों की मेहनत से ही समाज में अच्छा कार्य होता रहता है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी सरकार ने माफिया से माननीय बने बृजेश सिंह के सबसे बड़े दुश्मन के सिर पर रखा एक लाख का इनाम

Published on: