
वाराणसी. सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव 12 दिसम्बर को होगा। परिसर में छात्रसंघ चुनाव की सारी तैयारी पूर्ण की गयी। चुनाव के लिए कुल आठ बूथ बनाये गये हैं, जिसमे से एक बूथ पर सिर्फ छात्राएं ही मतदान करेगी। abvp व NSUI का भी पैनल मैदान में है जिससे छात्रसंघ चुनाव के रोचक होने की संभावना है।
यह भी पढ़े:-पांच राज्यों के चुनाव परिणाम के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी नहीं बदल पायेंगे अपनी संसदीय सीट
चुनाव अधिकारी प्रो.शैलेश कुमार मिश्र ने बताया कि १२ दिसम्बर को सुबह ९ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान का समय निर्धारित है। परीक्षा भवन में ही मतदान के लिए बूथ बनाये गये हैं। दोपहर तीन बजे से मतगणना आरंभ करके चुनाव परिणाम की घोषणा की जायेगी। मतदान से लेकर मतगणना की सारी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करायी जायेगी। यूपी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में हुए हंगामे को देखते हुए परिसर में सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त किये गये हैं।
यह भी पढ़े:-BJP की हार से जुड़ा मंगल का कनेक्शन, सीएम योगी आदित्यनाथ ने बतायी थी हनुमान जी की जाति
अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशी:-
पंकज कुमार पांडेय, प्रांजल पांडेय व सत्य प्रकाश तिवारी
उपाध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी
जितेन्द्र, मंटू कुमार तिवारी, शशिकांत पांडेय व शुभम पांडेय
महामंत्री पद पर तीन प्रत्याशी:-
अभिषेक शुक्ल, देव नारायन पांडेय व राकेश कुमार दुबे
पुस्तकालय मंत्री पद पर चार प्रत्याशी
ओम प्रकाश राय, राधारमण पांडेय, विपिन कुमार चौबे व सत्य प्रकाश तिवारी
श्रमण विद्या संकाय प्रतिनिधि पद पर दो प्रत्याशी
प्रफुल्ल कांत शुक्ल व मयंक तिवारी
साहित्य संस्कृति प्रतिनिधि पद पर तीन प्रत्याशी
कृष्णमोहन शुक्ल, दीपक कुमार मिश्र व दिव्यांश दूबे
आधुनिक ज्ञान विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर अभिषेक पांडेय
वेद वेदांग संकाय प्रतिनिधि पद पर पांच प्रत्याशी
अंकित गर्ग, नितिन त्रिपाठी, निर्भय कुमार दुबे, रजनीकांत दूबे व प्रत्यूष त्रिपाठी
यह भी पढ़े:-पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आते ही बागी हुई बीजेपी की सहयोगी पार्टी, पीएम मोदी के कार्यक्रम का बहिष्कार का ऐलान