School holidays: स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं के लिए यह बड़ी खबर है कि 23 और 24 अगस्त को कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। जिसका जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर दिया है।
School holidays: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 23 और 24 अगस्त को कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। ये आदेश डीएम कृष्णा करुणेश ने जारी किया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ऑफलाइन लिखित परीक्षा 23, 24 और 25 अगस्त होनी है। इसके अलावा 26 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व है। ऐसे में शहर में परीक्षा देने आने वाले और शहरवासियों को ट्रैफिक व अन्य दिक्कतों का सामना न उठाना पड़े, इसे देखते हुए ये निर्णय लिया गया है। इसे देखते हुए 23 और 24 अगस्त को सभी विद्यालय बंद रहेंगे।
बच्चों की अब चार दिन रहेगी मौज
School holidays: उत्तर प्रदेश पुलिस भारती को लेकर 23 और 24 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी की गई है। इसके अलावा 25 तारीख को रविवार की छुट्टी और 26 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का अवकाश रहेगा। कुल मिलाकर अब चार दिन लगातार विद्यालय बंद रहेंगे ऐसे में बच्चों की मौज रहेगी।