वाराणसी

बारिश और ठंड के मौसम में संक्रमण की संभावना अधिक, अगले सोमवार तक 10वीं तक के स्कूल बंद

आठ जनवरी के बाद ठंड बढ़ गई है। इन दोनों ही वजहों को देखते हुए वाराणसी में 16 जनवरी तक 10वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। वहीं शेष अवधि में 11-12वीं के छात्रों की कक्षाएं केवल ऑनलाइन माध्यम से चलेंगी।
2 min read
• •
Updated: 10 Jan 2022, 12:37 PM IST
School remains closed till 16 january due to rain and cold
School remains closed till 16 january due to rain and cold

वाराणसी. उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या तीन हजार पार पहुंच गई है। उधर, मौसम में भी बदलाव देखा जा रहा है। बारिश के बाद नम हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। वाराणसी में आठ जनवरी के बाद ठंड बढ़ गई है। इन दोनों ही वजहों को देखते हुए वाराणसी में 16 जनवरी तक 10वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। वहीं शेष अवधि में 11-12वीं के छात्रों की कक्षाएं केवल ऑनलाइन माध्यम से चलेंगी। 11-12वीं के बच्चों को केवल वैक्सीनेशन के लिए ही स्कूल बुलाया जाएगा।

बारिश और ठंड के मौसम में संक्रमण की संभावना अधिक

वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदला हुआ है। बारिश के बाद नम हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के मुताबिक जम्मू-कश्मीर से आ रही पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह बदलाव देखा जा रहा है। अनुमान है कि दो दिन तक इसी तरह मौसम के रहने की संभावना है। बादल छाए रहने की वजह से अधिकतम तापमान में कमी आई है। 11 जनवरी तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इसके बाद ठंड और गलन और बढ़ने की संभावना जताई गई है।

बारिश और ठंड के मौसम में संक्रमण की संभावना अधिक है। अभी तक जो भी संक्रमित मरीज मिले हैं, उनमें अधिकांश में सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार वाले लक्षण ही मिल रहे हैं। ऐसे में ठंड के मौसम में बारिश लोगों की सेहत पर असर डाल रही है। मौसम विभाग ने कहा है कि जिस जिले से सबसे ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं, वहां मौसम को भी ध्यान में रखते हुए अधिक सावधान रहने की जरूरत है।

बारिश से फसलें बर्बाद

भारी बारिश ने फसलों को नष्ट कर दिया है। रविवार को पूर्वी हिस्से में हुई बारिश रबी की फसलों के लिए आफत बनकर सामने आई। दलहनी और तिलहनी फसलों के फूल झड़ने और पौधों के गिरने पर 10 से 15 प्रतिशत तक उत्पादन पर असर पड़ सकता है। रबी के साथ ही आलू, टमाटर और मटर की फसलें भी प्रभावित हुई हैं।

Published on:
Also Read
View All
‘बंगाल चुनाव में जहां सबसे अधिक वोटरों के नाम कटे, वहां सबसे ज्यादा सीट टीएमसी को मिली’, SIR पर संबित पात्रा की दो टूक

त्यौहार बीतने के बाद आई मिठाईयों की रिपोर्ट, ज्यादातर टेस्टिंग में फेल, वाराणसी में अब तक नहीं हुई कोई कार्रवाई

जेडीयू की यूपी चुनाव में एंट्री: बीजेपी से सीट शेयरिंग पर होगी बात, जानें क्या बोले निशांत कुमार

यूपी को पहली स्लीपर वंदे भारत की सौगात, रेल मंत्री व सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी, पीएम मोदी ने बताया ऐतिहासिक

नमो ब्रिज के नाम से जाना जाएगा काशी में बनने वाला सिग्नेचर ब्रिज, रेल मंत्री ने किया एलान, जानें और क्या बोले अश्वनी वैष्णव