3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कड़ाके की ठंड के बीच 5 जनवरी से बारिश का अलर्ट, ओले गिरने की भी संभावना, इंटरमीडिएट तक के स्कूल बंद

नए साल के पहले हफ्ते में बारिश का आगाज होने वाला है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक बुधवार पांच जनवरी से पूर्वी व पश्चिमी यूपी में बारिश शुरू हो जाएगी। ओले गिरने की भी संभावना जाहिर की गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 3 Jan 2022, 2:26 PM IST

Hailstorm Rain Weather Alert from 5 January

Hailstorm Rain Weather Alert from 5 January

वाराणसी. नए साल के पहले हफ्ते में बारिश का आगाज होने वाला है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक बुधवार पांच जनवरी से पूर्वी व पश्चिमी यूपी में बारिश शुरू हो जाएगी। ओले गिरने की भी संभावना जाहिर की गई है। इसकी शुरुआत पश्चिमी यूपी से होगी लेकिन धीरे-धीरे इसका दायरा बढ़ जाएगा। वर्तमान में वाराणसी सहित अन्य जिलों में भी ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने ठंड को देखते हुए काशी के सभी स्कूल 8 जनवरी तक बंद करने का निर्णय किया है। उधर, मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडे ने कहा है कि वायुमंडल में नमी अधिक होने की वजह से ही कोहरा छा रहा है। दिन में गलन अधिक होने की वजह जनवरी महीने में औसत तापमान का कम होना है।

यह भी पढ़ें: ठंड का असर, 8 जनवरी तक नर्सरी से इंटरमीडिएट तक के सभी स्कूल बंद, ऑनलाइन क्लास की छूट

बारिश के बाद मौसम साफ

गलन भरी ठंड के बाद भी वाराणसी में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही दर्ज किया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिक का अनुमान है कि छह जनवरी से प्रदेश के हापुड़, मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और शामली में हल्कि बारिश होगी। वहीं, शीतलहर नहीं चलेगी। बारिश के बाद मौसम साफ रहेगा।

यह भी पढ़ें: अब सोने की तरह चांदी में भी होगा निवेश, जानें क्या है सिल्वर ईटीएफ और कैसे लगा सकते हैं इसमें पैसा

ठंड के कारण स्कूल बंद

ठंड के बढ़ते असर को देखते हुए वाराणसी जिले के इंटरमीडिएट तक के सभी स्कूल और कॉलेज 8 जनवरी तक बंद रहेंगे। 9 जनवरी को रविवार है इसलिए 10 जनवरी से स्कूल खुलेंगे। यह आदेश जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने जारी किया है। निर्देश के अनुसार, आठ जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे लेकिन पढ़ाई जारी रखने के लिए ऑनलाइन क्लास संचालित हो सकती है। यह आदेश जिले के सभी परिषदीय, माध्यमिक सहित सीबीएसई और आईसीएसई के विद्यालयों पर भी लागू होंगे। आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बच्चों के लिए आठ जनवरी तक बंद रखने का आदेश है।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश