वाराणसी

IIT-BHU के 7 पीएचडी शोधार्थी जाएंगे जापान, LOTUS कार्यक्रम के लिए हुआ चयन

आईआईटी बीएचयू के 7 शोध छात्रों का चयन LOTUS कार्यक्रम के लिए हुआ है। इन शोधार्थियों को जापान में जाकर शोध करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। पूरे देश से 285 शोधार्थियों का चयन हुआ है...

2 min read
Mar 03, 2026
pc- IIT-BHU (file)

वाराणसी: अंतरराष्ट्रीय शोध सहयोग के क्षेत्र में आईआईटी-बीएचयू को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। यहां के 7 शोध छात्रों का चयन LOTUS (India-Japan Circulation of Talanted Young Researchs in Science) कार्यक्रम के लिए हुआ है। देशभर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में से कुल 285 शोधार्थियों का चयन इसके लिए किया गया है, जिनमें से 7 छात्र आईआईटी-बीएचयू से हैं। इन छात्रों को जापान में जाकर वहां की यूनिवर्सिटी में शोध करने का अवसर दिया जाएगा।

क्या है LOTUS कार्यक्रम

LOTUS कार्यक्रम भारत-जापान के बीच द्विपक्षीय शोध सहयोग को सुदृढ़ करने और प्रभावशाली युवा वैज्ञानिकों को वैश्विक आदान-प्रदान के लिए प्रोत्साहित करने हेतु संचालित एक संयुक्त पहल है। इस कार्यक्रम के तहत चयनित छात्रों को जापान के विश्वविद्यालय और शोध संस्थानों में उन्नत शोध करने का अवसर मिलेगा, जहां उनका मार्गदर्शन भारतीय और जापानी संकाय सदस्यों के द्वारा किया जाएगा। यह पहला दीर्घकालिक शैक्षणिक साझेदारी को बढ़ावा देने के साथ-साथ नवाचार एवं वैज्ञानिक उत्कृष्ट को भी प्रोत्साहित करेगा।

किनका हुआ चयन

संस्थान के प्रोफेसर संतोष के सिंह (इंचार्ज अंतरराष्ट्रीय संबंध) ने बताया कि इस प्रोग्राम का उद्देश्य जापान की वैज्ञानिक एवं तकनीकी क्षमताओं को सुदृढ़ करना तथा भारत के प्रतिभाशाली शोधार्थियों को संयुक्त शोध गतिविधि से जोड़ना है। यह कार्यक्रम उन स्नातकोत्तर और पोस्टडॉक्टोरल शोधार्थियों को समर्थन प्रदान करता है, जो जापान की संस्थाओं के साथ संयुक्त शोध में शामिल हैं या भविष्य में शामिल होने की योजना बना रहे हैं।

उन्होंने बताया कि देशभर में चयनित 285 शोधार्थियों में से 7 का चयन हमारे संस्थान से होना, हमारे संस्थान की पहचान वैश्विक स्तर पर बढ़ती है। इसके साथ यह उपलब्धि संस्थान की अंतरराष्ट्रीय सहयोग नीति को और मजबूती प्रदान करेगी। जिन 7 शोधार्थियों का चयन हुआ है उनमें ज्ञानदीप, जय नारायण मिश्रा, सोहम मुखर्जी, जतिन, शिवम पांडे, राहुल तिवारी और निशी सिंह शामिल हैं।

क्या बोले डायरेक्टर

आईआईटी-बीएचयू के निदेशक प्रोफेसर अमित पात्रा ने इस पर हर्ष जताते हुए कहा कि हमारे 7 छात्रों का चयन संस्थान की शोध उत्कृष्टता और अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा का प्रमाण है। यह उपलब्धि न केवल चयनित शोधार्थियों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान की वैश्विक शैक्षणिक उपस्थिति और शोध उत्कृष्ट को समुचित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

Published on:
03 Mar 2026 12:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर