वाराणसी

अब्बास और निकहत की मुलाकात में वाराणसी के शाहबाज का भी हाथ, चित्रकूट पुलिस ले गयी साथ

Abbas Ansari : इस मामले में अभी तक सहयोग के आरोप में सपा नेता फराज खान, कैंटीन ठेकेदार नवनीत सचान के अलावा जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर, जेलर संतोष कुमार, डिप्टी जेलर चंद्रकला, जेल वार्डर जगमोहन को गिरफ्तार किया जा चुका है।

2 min read
Mar 26, 2023
अब्बास और निकहत की मुलाकात में वाराणसी के शाहबाज का भी हाथ, चित्रकूट पुलिस ले गयी साथ

वाराणसी। मुख्तार अंसारी के शूटर और विधायक बेटे अब्बास अंसारी और उसकी पत्नी की चित्रकूट जेल में मुलाकात का राज और गहराता जा रहा है। इस राज को उत्तर प्रदेश पुलिस परत दर परत हटाने में लगी है। इसी क्रम में एक और गुर्गे को चित्रकूट पुलिस ने वाराणसी के अर्दली बाजार इलाके से गिरफ्तार किया है। अर्दली बाजार के शाहबाज आलम पर आरोप है कि उसने मुख्तार अंसारी के बेटे को चित्रकूट जेल में लग्जरी सुविधा मुहैया करवाने पैसे भेजे थे।

1 करोड़ से अधिक किया ट्रांजेक्शन
डीआईजी बांदा डॉ विपिन मिश्रा ने रविवार की दोपहर बाद चित्रकूट में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बताया कि मौ से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक अब्बास अंसारी और उनकी पत्नी निकहत की जेल में लग्जरी मुलकात मामले में वाराणसी से एक गिरफ्तारी हुई है। पकड़ा गया शाहबाज आलम वाराणसी के अर्दली बाजार इलाके का रहने वाला है और उसने पिछले एक साल में करीब 1 करोड़ 79 लाख रूपये दो बेनामी खातों से अधिकारियों को भेजे थे।

कैंटीन संचालक के अकाउंट में डाले थे पैसे
डीआईजी बांदा ने बताया की अब्बास-निकहत मुलाकात मामले में विवेचना के दौरान चित्रकूट पुलिस के संज्ञान में आया था कि कैंटीन ठेकेदार नवनीत सचान के खाते में जो रुपये अब्बास अंसारी के कहने पर डाले गए थे वो अर्दली बाजार वाराणसी निवासी शाहबाज आलम ने डलवाये थे या उसकी भूमिका इस मामले में थी।

बनारस से किया गया गिरफ्तार
एसपी बांदा वृंदा शुक्ला ने बताया कि अब्बास अंसारी का यह गुर्गा सीए ऑफिस में कार्यरत हैं और उसेक द्वारा दो बेनामी खाते संचालत किये जा रहे हैं। एसपी ने बताया की विवेचना के दौरान यह सामने आया की इसने कैंटीन संचालक के खाते में 2 लाख रूपये ट्रांसफर किये थे। इस बात की जानकारी होने के बाद चित्रकूट पुलिस के कर्वी कोतवाली प्रभारी दीपेंद्र कुमार सिंह ने मय फ़ोर्स वाराणसी पुलिस की मदद से छापेमारी कर उसे वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया है।

गुर्गे पहुंचाते थे पैसा ये भेजता था ऑनलाइन
पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि इस पूरे मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का भी मामला सामने आ रहा है। विवेचना में सामने आया कि पिछले छह माह के अंदर इन खातों में दो बार में 92 लाख और 87 लाख का ट्रांजेक्शन किया गया है। पूछताछ के दौरान शाहबाज ने बताया कि अब्बास के गुर्गे उसको कैश पहुंचाते थे और यह भी बताते थे कि किसके खाते में पैसा डालना है। इसके बाद वह उन खातों में रुपये भेज देता था।

ईडी और आयकर विभाग की भी ली जाएगी मदद
एसपी ने बताया कि लेनदेन का जिम्मा नियाज और उसके सहयोगी संभालते थे। इतनी बड़ी धनराशि के ट्रांजेक्शन से अवैध स्रोतों से कमाई के आरोपों को बल मिला है। बताया कि इस मामले में आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय से भी मदद ली जाएगी। गौरतलब है कि 10 फरवरी को डीएम और एसपी ने जिला जेल की औचक चेकिंग में पाया था कि अब्बास अंसारी और उसकी पत्नी निखत बानो की मुलाकात कराई जा रही थी।

Updated on:
26 Mar 2023 07:47 pm
Published on:
26 Mar 2023 07:46 pm
Also Read
View All