वाराणसी

अक्षय तृतीया के दिन शनि देव होंगे वक्री, इन राशियों के लोगों को हो सकता नुकसान

अक्षय तृतीया के दिन से 6सितम्बर तक रहेगा योग, आम लोगों कहे साथ मौसम पर भी होगा प्रभाव
2 min read
• •
Updated: 17 Apr 2018, 2:21 PM IST
Lord Shani Dev
Lord Shani Dev

वाराणसी. अक्षय तृतीया दिन के दिन कुछ राशि के लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है तो कुछ लोगों की परेशानी बढ़ भी जायेगी। इसी दिन से न्याय के देवता शनि देव वक्री होने जा रहे हैं। 18 अप्रैल 2018 से6 सितम्बर 2018 तक शनि उल्टी चाल चलेंगे। इससे कुछ राशियों को नुकसान तो कुछ को फायदा होगा। आम लोगों के साथ मौसम व देश की राजनीति में भी इसका प्रभाव पड़ेगा।
यह भी पढ़े:-जानिए पांच कारण, जिससे सीएम योगी बीजेपी में हुए कमजोर, विरोधियों की बढ़ी ताकत



शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। शनि ग्रह के नजरे टेढ़ी हो जाये तो उससे कोई भी बच नहीं सकता है। वर्तमान समय की बात की जाये तो मकर, धनु व वृश्चिक राशि पर शनि की साढ़े साती चल रही है जबकि कन्या व वृषभ पर शनि की ढैय्या चल रही है ऐसे में शनि के वक्री होने पर इन पांच राशियों की समस्या बढ़ जायेगी। व्यापार में घाटा, आय में कमी, परिवार में कलह, वाहन चलाने में सावधनी नहीं बरती तो नुकसान, लेने-देने में सतर्कता आदि बरतनी होगी। वर्ना इन पांच राशियों के लोगों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। शनि के वक्री होने का मतलब होता है कि न्याय के देवता उल्टी चाल चलते हैं और ऐसे में मौसम में भारी परिवर्तन, राजनीति उठापठक भी आ सकता है। इन पांच राशियों के अतिरिक्त अन्य राशियों के लोगों पर शनि के वक्री होने का अधिक प्रभाव नहीं होगा।
यह भी पढ़े:-विपक्ष की नयी रणनीति से बीजेपी हुई परेशान, अखिलेश यादव ने बताया था कारण

इन उपायों से होगा लाभ

हनुमान चालीसा का पाठ, शनिदेव का पूजन, अच्छे कर्म आदि करने से लोगों को लाभ होगा और शनिदेव से मिलने वाला कष्ट को कम कर देंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिदेव न्याय करते हैं और शनिदेव जब नाराज होते हैं या फिर वक्री। तब लोगों को आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक तनाव का भी सामना करना होता है। ऐसे में शनिवार के दिन शनिदेव मंदिर में जाकर खराब कर्मों के लिए माफी मांगने से भी लाभ मिलता है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी खेलेगी यह दांव तो दरक जायेगा सपा व बसपा गठबंधन का वोट बैंक, नीतीश कुमार की तरह बरकरार रहेगी सत्ता

Published on:
Also Read
View All
‘जब बीजेपी समर्थक झगड़े पर उतारू हो जाएं तो समझ लीजिए उनका कैंडिडेट हार रहा’, सपा एमएलसी से धक्का-मुक्की पर सांसद विरेंद्र सिंह

‘रागिनी सोनकर खुद बीजेपी जॉइन करना चाहती हैं’, सपा विधायक के धमकाने के आरोप पर एमएलसी धर्मेंद्र सिंह

MLC Election: वाराणसी में शुरू हुआ मतदान, 75 हजार मतदाता चुनेंगे अपना जनप्रतिनिधि, मैदान में 34 प्रत्याशी

वनवास के बाद भाइयों से मिले भगवान राम, काशी में निभाई गई सदियों पुरानी परंपरा, शाही परिवार भी हुआ शामिल

काशी में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नजारा, तीन दिवसीय एयर शो की शुरुआत, महिला पायलट्स भी दिखा रहीं वायुसेना का शौर्य