वाराणसी

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना का किया गठन, गौ हत्या रोकना प्राथमिकता, टोको-रोको-ठोको सिद्धांत पर करेगी काम

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने गौ हत्या, ब्राह्मणों पर अत्याचार और सनातन की रक्षा को लेकर जो चतुरंगिणी सेना का गठन कर दिया है। उन्होंने बताया कि यह सेना टोको, रोको और ठोको के सिद्धांत पर काम करेगी, जिसका उद्देश्य हिन्दुओं और गाय पर होने वाले अत्याचार को रोकना है...

2 min read
Mar 23, 2026
pc- patrika

वाराणसी: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने गौ हत्या, ब्राह्मणों पर अत्याचार और सनातन की रक्षा को लेकर जो चतुरंगिणी सेना का गठन कर दिया है। उन्होंने बताया कि यह सेना टोको, रोको और ठोको के सिद्धांत पर काम करेगी, जिसका उद्देश्य हिन्दुओं और गाय पर होने वाले अत्याचार को रोकना है। फिलहाल इस सेना में 27 लोगों की नियुक्ति की गई है।

यह सेना सनातन कि रक्षा करेगी

शंकराचार्य ने बताया कि यह सेना सनातन और सनातनियों की अभिभावक के रूप में कार्य करेगी, जिसका मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज के भीतर से भय को नष्ट करना है, ताकि किसी भी सनातनी को अन्याय का सामना न करना पड़े। लोग समाज में बिना संकोच और बिना डर के अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि जब समाज को यह विश्वास होगा कि उसके पीछे एक सुगठित और शस्त्र-शास्त्र संपन्न सैन्य बल खड़ा है, तभी वह निर्भीक होकर धर्म पथ पर अडिग रह सकेगा।

शामिल हुए 27 लोग

शंकराचार्य ने बताया कि चतुरंगिणी सेना में 27 लोगों को आज शामिल किया गया है। यह सेना प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए 10 महीने में सेना को पूरी तरह से धरातल पर उतार कर वचनबद्ध तरीके से कार्या करेंगी। उन्होंने बताया कि हिंदुओं के मन में इस समय भय उत्पन्न हो गया है। वे सच नहीं बोल पा रहे हैं, सच के साथ खड़े नहीं हो पा रहे हैं, उनकी मजबूरी हो गई है कि वे झूठ का समर्थन करें। उन्हें इस भय से मुक्ति दिलाने के लिए इस सेना का गठन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इसका सिद्धांत निर्बल का बल बनना है और उसके लिए तरीका टोको, रोको नहीं तो ठोको। टोको का मतलब है कि लोगों को गलत करने से टोकना पड़ेगा। यदि टोकने के बाद वह नहीं मानते हैं तो रोकना पड़ेगा और रोकने पर भी नहीं मानते हैं तो ठोको। उन्होंने बताया कि ठोको का मतलब सीधे उसपर प्रहार करना नहीं है, उसके ऊपर लिखित रूप से शिकायत करना, पंचायत करना जैसे जितने भी संविधान प्रदत्त अधिकार है, वह आरंभ कर दिए जाएंगे।

सेना के हाथ में होगा फरसा

उन्होंने बताया कि इस सेने के पास फरसा होगा और यह फरसा परशुराम जी का शस्त्र है। उन्होंने बताया कि परुशराम थपस्या करते थे, लेकिन उनके आश्रम में गाय थी और सहस्त्र र्जुन नामक राजा गायों को सताने लगा और गायों के दुख को दूर करने के लिए ऋषि पुत्र हो करके भी भगवान परशुराम ने फरसे का इस्तेमाल किया। उसी का प्रतीक हमने इसे चुना है।

केदारनाथ में गैर हिंदुओं के प्रवेश की रोक पर शंकराचार्य ने कहा कि वहां गैर हिंदुओं को जाना भी नहीं चाहिए।मक्का मदीना के आसपास गैर हिंदुओं का प्रवेश निषेध है तो ऐसे में केदारनाथ हमारा भी पवित्र स्थान है और हमारी भावनाओं को भी ध्यान में रखते हुए गैर हिंदुओं के प्रवेश को रोका जाना सही फैसला है।

Updated on:
23 Mar 2026 01:38 pm
Published on:
23 Mar 2026 01:08 pm
Also Read
View All
शहर के बाद ग्रामीण क्षेत्र बने अय्यासी का अड्डा, स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, हिरासत में 5 लोग

एयरपोर्ट पर विदेशी यात्री के बैग से बरामद हुआ बारहसिंघा का सिंग, बैंकॉक के लिए उड़ान भरने वाला था यात्री, सीआईएसएफ ने पकड़ा

साल में सिर्फ एक बार खुलता है देवी का यह मंदिर, दर्शन के लिए उमड़ती है भीड़, जानें कहां हैं स्थापित

PAC जवान ने सब्जी विक्रेता व उसकी पत्नी को पीटा, लोगों ने जवान को पीटकर किया घायल, तीनों ट्रामा सेंटर में भर्ती

पकड़ा गया यूपी कॉलेज में छात्र की हत्या का आरोपी, नाम के साथ जोड़ रखा है माफिया, लगाता है बदमाशी वाला स्टेटस

अगली खबर