वाराणसी

युवती ने जीजा पर लगाया आरोप, कहा बच्चा होने के बाद अकेला छोड़ दिया

युवती ने बताया 2016 में उसके जीजा ने की थी उससे शादी
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Apr 2019, 5:09 PM IST
युवती ने जीजा पर लगाया आरोप, कहा बच्चा होने के बाद अकेला छोड़ दिया
युवती ने जीजा पर लगाया आरोप, कहा बच्चा होने के बाद अकेला छोड़ दिया

वाराणसी. यूपी के वाराणसी जिले में मंडुआडीह थाने पर शुक्रवार को पहुंची एक 25 वर्षीय युवती ने अपने जीजी पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। युवती की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला के अनुसार वह यूपी के गाजीपुर जिले की रहने वाली है। करीब चार साल पहले ककरमत्ता निवासी 50 वर्षीय उसके जीजा उसे घुमाने के लिए बनारस लाया था। इस दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। युवती ने बताया कि उसे उसके जीजा से एक बच्चा भी है। बच्चा के होने के बाद उसके जीजा ने उससे संबंध खत्म कर दिया। और अपने पत्नी बच्चों के साथ रहने लगे। युवती ने बताया कि उसके जीजा ने 2016 में कचहरी में उसके साथ विवाह भी किया था। लेकिन अपने साथ नहीं रखा।


इस संबंध में इस्पेक्टर मंडुाडीह ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर उसके जीजा की तलाश की जा रही है। जांच के बाद साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
13 Apr 2019, 5:09 PM IST
Published on: