वाराणसी

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की नई रैंकिंग जारी, वाराणसी को सातवां स्थान

दिसम्बर 2019 में वाराणसी को 14वां स्थान हासिल हुआ था
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Mar 2020, 6:02 PM IST
varanasi news
varanasi news

वाराणसी. देश के 100 स्मार्ट सिटी मे वाराणसी को सातवां स्थान हासिल हुआ है। यह रैंकिंग स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के आधार पर जारी की गई है। दिसम्बर 2019 में वाराणसी को 14वां स्थान हासिल हुआ था। शहरी विकास मंत्रालय ने शुक्रवार को स्मार्ट सिटी योजना के तहत कई शहरों की रैंकिंग जारी की है।

स्मार्ट सिटी के तहत यूपी के नौ शहरों को इस लिस्ट में जगह दी गई है। जिसमें आगरा का स्थान पहला है। कानपुर तीसरे स्थान पर जबकि प्रयागराज 12वें स्थान पर है। यूपी की राजधानी लखनऊ को 24वीं रैंकिंग मिली है।

शहरों का रैंकिंग प्वांइंट-

आगरा- 73.17

वाराणसी-57.61

बतादें कि स्मार्ट सिटी की रैंकिंग शहरों के प्रोजेक्ट की स्थिति और खर्च राशि के आधार पर की जाती है। फण्ड के बेहतर इस्तेमाल पर शहरों को नम्बर दिया जाता है। बनारस में 200 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट पर मुहर पर लगी है। जिसमें से 50 करोड़ रुपये से ज्यादा के प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो चुका है।

टॉप टेन शहर-

आगरा

अहमदाबाद

कानपुर

इंदौर

सुरत

विशाखापट्टनम

वाराणसी

भोपाल

बड़ोदरा

नागपुर

Published on: