वाराणसी

घर पर लगाया BJP का झंडा तो सपा नेता ने कर दी पिटाई, पुलिस ने बताया झूठ

राबिया ने पुलिस को बताया कि उनके घर के सामने रहने वाले सपा नेता ने घर पर भाजपा का झंडा लगाने को लेकर हमला बोल दिया।
2 min read
• •
Updated: 18 Feb 2023, 6:08 PM IST
bjp flag varanasi

वाराणसी में एक युवक ने घर पर भाजपा का झंडा लगाया तो सपा नेता ने घर में घुसकर मारपीट कर दी। अमरपट्टी की रहने वाली राबिया ने चोलापुर थाना क्षेत्र में यह आरोप लगाया है। उसने प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय में पत्र देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग भी की है। विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने मामले की जांच के लिए चोलापुर थाना प्रभारी को निर्देश दिए हैं।

15-20 लोगों के साथ घर पर हमला कर दिया- राबिया
राबिया ने बताया, “उन्होंने चुनाव में BJP को वोट दिया था। घर पर भी भाजपा का झंडा लगाया है। इससे नाराज होकर घर के सामने रहने वाले समाजवादी पार्टी के नेता ऋषि नारायण यादव ने 15-20 लोगों के साथ घर पर हमला कर दिया। बेटे, पति, देवर, देवरानी को मार पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने उनकी जान बचाई है।”

आरोप है “13 फरवरी को सपा नेता ऋषि नारायण एक बार फिर दो लोगों के साथ घर पर आए और गाली-गलौज करने लगे। सास सायरा बानो और देवर गफ्फार को मार पीट कर घायल कर दिया। छत पर लगे BJP के झंडे को उतरवा दिया। शाम को उनके पक्ष का ही आकाश यादव उसकी पालतू बकरी को ले जाने लगा।”

मेरे खिलाफ लगाया गया आरोप गलत है- ऋषि नारायण
ऋषि नारायण यादव ने कहा, “मेरे खिलाफ लगाया गया आरोप गलत है। उनके परिवार का बच्चा साइकिल से जाते हुए राबिया की पालतू बकरी से टकरा गया था। राबिया के लोगों ने बच्चे की पिटाई कर दी थी। इस बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हुआ था। मामले को बेवजह राजनीति का रंग दिया जा रहा है।”

चोलापुर थाना के चंदापुर चौकी प्रभारी विपिन पांडेय ने कहा, “ झंडा लगाने को लेकर मारपीट का आरोप गलत है। कुछ दिनों पहले ऋषि नारायण यादव के लोगों ने राबिया के लोगों के खिलाफ मारने-पीटने का आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इसकी जांच के लिए राबिया के परिजनों को बुलाया था, लेकिन वह नहीं आए और ऋषि नारायण यादव और उनके परिजनों पर झंडा लगाने को लेकर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं।”

Updated on:
18 Feb 2023, 6:08 PM IST
Published on:
Also Read
View All
वनवास के बाद भाइयों से मिले भगवान राम, काशी में निभाई गई सदियों पुरानी परंपरा, शाही परिवार भी हुआ शामिल

काशी में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नजारा, तीन दिवसीय एयर शो की शुरुआत, महिला पायलट्स भी दिखा रहीं वायुसेना का शौर्य

एयर शो के अभ्यास के चलते यात्री विमानों की उड़ान में देरी, फ्लाइट्स से उतारा गया, नहीं मिली इजाजत

Air Show Varanasi: काशी-महादेव के नाम पर रखे 25 फार्मेशन में दिखेगा वायुसेना का दम, इन विमानों ने अभ्यास को दिया अंतिम रूप, जानें क्या है खास

एयर शो में पहली बार होगी ‘प्रचंड’ गर्जना, एक साथ 20 लाख लोग देखेंगे वायु सेना की ताकत, थल सेना-नेवी भी होगी शामिल