
Pigeon arrived in Kanpur
पहले के जमाने में कबूतरों के जरिए लोगों खत भेजे जाते थे। इसको फिल्मों में भी खूब दिखाया गया है। अब एक ऐसा ही मामला कानपुर जिले में बिधनू के कठारा गांव से सामने आया है। खून से लिखा खत लेकर जा रहे एक कबूतर को पकड़ा गया है।
खून से उर्दू भाषा में लिखा पाया गया
फिल्मों में जैसे कबूतर के गर्दन में खत बंधा जाता था, ठीक वैसे ही इस कबूतर के गर्दन से खत बांधा गया था। ग्रामीणों ने किसी तरह कबूतर को पकड़ा और गर्दन से धागा खोलकर खत देखा तो अंदर खून से उर्दू भाषा में कुछ लिखा पाया गया। खून से लिखा खत देख ग्रामीणों में इसकी चर्चा होने लगी।
ग्रामीणों ने कबूतर को एक पिंजरे में बंद कर मामले की जानकारी पुलिस को दी। कठारा गांव निवासी किसान धर्मेंद्र कुशवाह ने बताया, “वह दरवाजे पर मवेशियों को चारा दे रहे थे। उसी वक्त उनके चबूतरे पर एक कबूतर आकर बैठ गया। कबूतर के गले में सफेद धागे में एक कागज का टुकड़ा देख कुछ शक हुआ।”
धर्मेंद्र ने आगे बताया, “पड़ोसियों की मदद से कबूतर को पकड़ लिया। गले से धागे से बंधे कागज के टुकड़े को निकालकर खोला तो उसमें वर्गाकार कागज पर सात पंक्तियों में खून से उर्दू भाषा में कुछ लिखा था। दूसरे हिस्से में खून की छीटें भी लगी थीं।”
खत पर किसी का नाम नहीं लिखा
एक किसान के घर कबूतर पहुंचा। उसकी गर्दन में एक खून से लिखा हुआ खत लटक रहा था। वह खत किसके लिए लिखा गया। इसका पता नहीं चल पाया है। यानी खत में किसी का नाम नहीं है। किसान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कबूतर को अपने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस ताबीज होने का लगा रही अंदाजा
एसीपी घाटमपुर दिनेश शुक्ला ने बताया, “उर्दू के जानकार को दिखाने पर पता चला है कि यह कोई ताबीज है।” कबूतर के गले में लटका खत उर्दू में लिखा है। पुलिस उर्दू के जानकारों से खत पढ़वाने की कोशिश कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि खत किसके लिए लिखा गया और उस पर क्या लिखा है?
Updated on:
16 Feb 2023, 10:16 PM IST
Published on:
16 Feb 2023, 10:14 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.