वाराणसी

सपा अध्यक्ष अखिलेश को दिखा बनारस में PM मोदी का विकास कार्य

गोवर्धन पूजा में भाग लेने वाराणसी आए सपा सुप्रीमों वाराणसी के विकास को सराहा।
less than 1 minute read
Nov 08, 2018
akhilesh
akhilesh

वाराणसी. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी बनारस में पीएम नरेंद्र मोदी का विकास कार्य दिख ही गया। उन्होंने वाराणसी पहुचने के बाद मीडिया से कहा कि कुछ तो काम हुआ है, जो बचा है वह सूबे में समाजवादी पार्टी की सरकार आने के बाद होगा। गोवर्धन पूजा पर सभी को संदेश देते हुए कहा कि गोवर्धन पूजा इसलिए है की हम विकास और खुशहाली की तरफ बढें।

पूर्व मुख्यमंत्री गुरूवार को वाराणसी में आयोजित होने वाली गोवर्धन पूजा समारोह में हिस्सा लेने के लिए आये हैं। खिड़किया घाट (डॉ राम मनोहर लोहिया घाट) स्थित पूजा स्थल पर जाते हुए वह हरतीरथ स्थित समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष किशन दीक्षित के घर पहुंचे। यहां उन्होंने किशन के बीमार पिता का हाल जाना। बता दें कि किशन के पिता हाल ही में अस्पताल से निकल कर घर पहुंचे हैं। किशन दीक्षित के पिता का हाल जानने के बाद उन्होंने कहा कि किशन हमारी पार्टी के पुराने नेता हैं सुना कि उनके पिता ज्यादा बीमार थे लिहाजा उनका हाल समाचार लेने आ गया।

इस बीच अखिलेश यादव के सयुस नेता के घर पहुंचते ही उनसे मिलने वालों की भारी भीड़ जमा हो गई। भिड़ को हटाने में स्थानीय कार्यकर्ताओं और पूर्व सीएम के सुरक्षाकर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

Updated on:
08 Nov 2018 05:09 pm
Published on:
08 Nov 2018 05:09 pm
Also Read
View All
‘देश में 2014 से पहले ऐसे कदम क्यों नहीं उठाए गए’, राष्ट्रीय पोषण माह का उद्घाटन करते हुए सीएम ने विपक्ष पर साधा निशाना

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में मारे गए अभिषेक का मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार, पिता ने दी मुखाग्नि, बीकॉम करने गया था दिल्ली

एक बार फिर से काशी वासियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, केंद्रीय जल आयोग ने किया सतर्क, गंगा नदी का जलस्तर खतरे की सीमा को कर सकता है पार

देश भर में पोषण मुहिम की होगी शुरुआत, काशी से केंद्रीय मंत्री और सीएम योगी करेंगे उद्घाटन, आंगनबाड़ी में बनेगी प्रबंध समिति

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में परिजन से लिपटकर रोने वाले सीओ के खिलाफ एनबीडब्ल्यू, वाराणसी की कोर्ट ने रोका वेतन, जानें क्या है मामला