वाराणसी

मुख्यमंत्री के जाते ही चढ़ा क्राइम ग्राफ, साइकिल की ट्यूब से गला कस कर छात्र की हत्या

बीएचयू चौकी के पास मिला छात्र का शव, मौत के बाद ऑडियो हुआ वायरल
2 min read
• •
Updated: 28 Sep 2018, 3:12 PM IST
murdar
SAF jawan's strangled murder in jabalpur

वाराणसी. सीएम योगी आदित्यनाथ के जाते ही बनारस का क्राइम ग्राफ फिर चढऩे लगा है। गुरुवार को लंका थाना क्षेत्र में इंटर के छात्र अमित यादव (18)की साइकिल के ट्यूब से गला कस कर हत्या कर दी गयी। बीएचयू पुलिस चौकी के पास शव मिलते ही हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने भी गला दबा कर हत्या करने की आशंका जतायी है।
यह भी पढ़े:-उमा भारती की राह पर चल रहे सीएम योगी आदित्यनाथ, लग सकता है बड़ा झटका

बीएचयू में संविदा में काम करने वाले लाल बहादुर यादव सीरगोवर्धनपुर में रहते हैं। लाल बहादुर के परिवार में दो बेटे व दो बेटियां थी। लाल बहादुर यादव का पुत्र अमित सीएम एंग्लो बंगाली में इंटर का छात्र था। गुरुवार की भोर में वह घर से निकल गया। परिजनो ंने सोचा की सुबह टहलने गया होगा। कुछ देर बाद परिजनों को बीएचयू पुलिस चौकी के पास अमित यादव का शव मिलने की सूचना मिली। परिजनों ने मौके पर जाकर देखा तो अमित का ही शव पड़ा हुआ था। अमित के गले में साइकिल की ट्यूब लिपटी हुई थी और गले पर गहरा निशान भी था। परिजनों के अनुसार दो दिन पूर्व ही पड़ोस में रहने वाले छोटू यादव ने अमित को जान सो मारने की धमकी दी थी। परिजनों ने आशंका जतायी है कि अमित को किसी ने फोन किया था इसके बाद ही वह घर से निकला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने छात्र का मोबाइल लेकर कॉल डिटेल भी खंगालना शुरू कर दिया है। शव व घटनास्थल को देख कर आशंका जतायी जा रही है कि एक से अधिक लोगों ने मिल कर छात्रा की हत्या की होगी। छात्र ने भी मौत से पहले संघर्ष किया होगा। पुलिस आशनाई, आईपीएल सट्टेबाजी व अन्य बिन्दु को ध्यान में रख कर अपनी जांच कर रही है। परिजनों के तहरीर के आधार पर पुलिस ने संदीप यादव व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने संदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े:-रोते हुए पति व पत्नी ने कहा कि इससे अच्छी थी अखिलेश सरकार, यहां तो कार्यकर्ता ही कर रहे जमीन पर कब्जा

मौत के बाद ऑडियो हुआ वॉयरल
छात्र की मौत के बाद एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे एक युवक जाने से मारने की धमकी दे रहा है। ऑडियो में छात्र से कह रहा है कि हम देखने में ही सीधा लगते हैं। मोबाइल से मत खेला करो। मैं आदमी लगा कर खाल उतरवा कर धूप में सुखवाता हूं।
यह भी पढ़े:-यूपी में मनाये जायेंगे पांच कुंभ, सीएम योगी ने बताये कारण

Updated on:
28 Sep 2018, 3:12 PM IST
Published on: