वाराणसी

यूपी कॉलेज हत्याकांड: प्रिंसिपल को हटाने की मांग पर अड़े छात्र, विरोध में मुंडवाया सिर

उदय प्रताप कॉलेज में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या के बाद आक्रोषित छात्रों ने प्राचार्य को हटाने और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है। इस दौरान छात्रों ने सिर मुंडवाकर विरोध जताया....

2 min read
Apr 01, 2026
सिर मुंडवाते छात्र

वाराणसी: उदय प्रताप कॉलेज में बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या के जाने के विरोध में छात्र धरने प्रदर्शन पर बैठे हुए हैं। छात्रों का आरोपी है कि इस मामले में प्रिंसिपल भी शामिल थे और उन्हें उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जाए। इसके बाद छात्रों ने प्राचार्य को हटाने की मांग की है। कॉलेज परिसर में बैठे छात्रों ने अपना सर मुंडवाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।

20 मार्च को हुई थी हत्या

उदय प्रताप कॉलेज में 20 मार्च को गोली मारकर बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या किए जाने के बाद छात्रों में अभी भी आक्रोश देखने को मिल रहा है। छात्र बुधवार को कॉलेज परिसर में धरने पर बैठे हुए हैं और धरना स्थल पर ही उन्होंने अपना सर मुड़वाकर विरोध प्रदर्शन किया है। छात्रों की मांग है कि कॉलेज के प्राचार्य को कार्य मुक्त किया जाए।

प्राचार्य के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग

छात्रों ने मांग की है कि प्राचार्य डीके सिंह के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जाए। इसके साथ ही आरोपी छात्र मनजीत चौहान को फांसी की सजा दी जाए। दरअसल, कॉलेज कैंपस में मनजीत ने ही सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं, पुलिस ने 20 मार्च की देए शाम आरोपी मनजीत को गिरफ्तार कर लिया था।

वहीं, 31 मार्च की दोपहर हत्या के इस मामले में एक अन्य आरोपी अनुज सिंह मौर्य ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। आरोपी अनुज की पुलिस कई दिनों से तलाश कर रही थी और वह हत्या की वारदात के बाद से ही फरार चल रहा था।

क्या थी घटना

दरअसल 20 मार्च की सुबह करीब 11 बजे कॉलेज कैंपस में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।हत्या का यह आरोपी उसी कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र मनजीत चौहान के ऊपर लगा है। दिनदहाड़े कैंपस में हुई इस वारदात के बाद छात्र आक्रोशित हो गए थे और कैंपस में कुर्सियों और मेज को तोड़ दिया गया था। इसके साथ ही कई कारों को भी छात्रों ने क्षतिग्रस्त कर दिया।छात्रों के आक्रोश की जद में कई शिक्षक भी आए थे, जिन्हें चोटें लगी थी।

घटना के बाद छात्रों ने कॉलेज कैंपस में प्रदर्शन शुरू कर दिया इसके बाद मौके पर कई थानों की फोर्स और पीएसी को भेजा गया। वहीं, वारदात के बाद से ही कॉलेज परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। मंगलवार को भी छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

Published on:
01 Apr 2026 02:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर