वाराणसी

दिवाली पर ऐसे जलाएं दीपक, दूर होगा कष्ट, आएगी सुख-समृद्धि

दीये के चमत्कारी उपाय, दीपक जलाने से दूर होते हैं सारे कष्ट

2 min read
Dipawali

वाराणसी. हिंदु धर्म का मुख्य त्योहार दीपावली प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दिन घर में मां लक्ष्मी का स्वागत किया जाता है। इस बार यह त्योहार 7 नवम्बर को है। बुराई पर अच्छाई के प्रतीक दिवाली पर्व के लिए घरों में तैयारियां जोरों शुरु हो गईं हैं। मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए लोग हर तरह के उपाय करते हैं। इस खास पर्व पर दीये का खास महत्व होता है। दिवाली हो और चारों तरफ दीप ना जले ऐसा संभव नहीं है। दिवाली की यह त्योहार ही रोशनी का त्योहार है। मार्केट में आजकल तरह-तरह की लाइट्स मिलती हैं लेकिन दीये का महत्व आज भी उतना ही है। आइए हम आपको दीए का महत्व बताते हैं।

दीवाली पर जलाएं तीन चौमुखी दीपक
दिवाली के दिन तीन चौमुखी दीपक को जलाकर घर में रख लें और रात के समय इन्हें तीन अलग अलग स्थानों पर लेकर जायें। पहला दीपक किसी मंदिर में शिवलिंग के पास जलाएं और महादेव का स्मरण करें। यह उपाय सबसे ज्यादा चमत्कारी हैं। दूसरा दीपक किसी पीपल के वृक्ष के नीचे जलाये और भगवान विष्णु का ध्यान करें। इस उपाय का एक विशेष मह्त्व माना जाता है क्योंकि अमावस्या पित्रों का दिन होता हैं। इस दिन पीपल का पूजन करने से वो अत्यधिक प्रसन्न होते हैं, इसके अलावा पीपल के वृक्ष में 33 करोड़ देवी देवताओ का भी वास होता हैं। दिवाली के दिन किसी चौराहे पर दीपक प्रज्वलित करे तथा पीछे मुड कर न देखें। यह उपाय रोग, ऋण व शत्रु निवारण का अमोघ उपाय हैं।

दीपक जलाने से दूर होते हैं सारे कष्ट
दिवाली पर दिया सिर्फ प्रथा या रिवाज के लिए नहीं जलाया जाता है बल्कि ये दीये आपको सुख-समृद्धि भी दिलाते हैं। अगर शास्त्रानुसार दिवाली पर घर में दीये जलाए जाएं, तो ये आपके हर कष्ट को दूर करते हैं।

दीये के चमत्कारी उपाय
दीपावली पर दीपक जलाकर मां लक्ष्मी को खुश करना चाहिए। दिवाली पर दीपक जलाने से मां लक्ष्मी को खुश करने के 3 सबसे सरल और चमत्कारिक उपाय बताएंगे। ये उपाय गरीब से गरीब को अमीर व्यक्ति कर सकता है। इन उपायों से रोग, ऋण व शत्रु का दमन होता है तथा स्थिर लक्ष्मी की प्राप्ती होती है।

Published on:
14 Oct 2018 03:22 pm
Also Read
View All