वाराणसी

पीएम मोदी के शहर में सुपरस्टार रजनीकांत, इस फिल्म की करेंगे शूटिंग

सोनभद्र व वाराणसी के लोकेशन पर भी फिल्माये जायेंगे सीन, जानिए क्या है कहानी
2 min read
• •
Updated: 28 Sep 2018, 6:41 PM IST
Superstar rajinikanth
Superstar rajinikanth

वाराणसी. सुपरस्टार रजनीकांत गुरुवार को वाराणसी पहुंचे हैं। बाबतपुर हवाई अड्डे पर आगमन के दौरान ही प्रशंसकों को उनके आने की जानकारी मिल पायी। फिल्म की शूटिंग के लिए ही रजनीकांत बनारस आये हैं। जिले के अतिरिक्त सोनभद्र में भी फिल्म की शूटिंग की जायेगी।
यह भी पढ़े:-उमा भारती की राह पर चल रहे सीएम योगी आदित्यनाथ, लग सकता है बड़ा झटका

सन टीवी प्रॉडक्शन की फिल्म की शूटिंग के लिए ही रजनीकांत बनारस में आये हैं। फिल्म का अभी नाम थलाइवा 165 रखा गया है। फिल्म को डायरेक्ट करने की जिम्मेदारी कार्तिक सुब्बराज को मिली हुई है। फिल्म का बजट लगभग 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग लखनऊ में भी हुई है। कहानी को लेकर गोपनीयता बरती जा रही है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी को इस फिल्म में राजनेता का किरदार मिला है जबकि साउथ फिल्मों को स्टार विजय सेतुपति इस फिल्म की लीड रोल में है। फिल्म की शूटिंग के लोकेशन को लेकर भी सभी लोगों ने चुप्पी साधी हुई है। बनारस व चंदौली के आस-पास फिल्म की शूटिंग हो सकती है। रजनीकांत ने यूपी के कई कलाकारों को फिल्म में मौका दिया है।
यह भी पढ़े:-रोते हुए पति व पत्नी ने कहा कि इससे अच्छी थी अखिलेश सरकार, यहां तो कार्यकर्ता ही कर रहे जमीन पर कब्जा

सामान्य ड्रेस में बनारस पहुंचे हैं रजनीकांत
पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस मे रजनीकांत सामान्य ड्रेस में पहुंचे हैं। सफेद रंग का कुर्ता व डार्क कलर की पेंट पहने हुए जब रजनीकांत एयरपोर्ट में पहुंचे तो उपस्थित लोगों ने उनके लिए नारे भी लगाये। रजनीकांत ने हाथ हिला कर प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया और फिर होटल के लिए निकल गये। रजनीकांत के शहर में आने की जानकारी मिलते ही प्रशंसक खुश हो गये हैं। रजनीकांत किस होटल में ठहरे हुए हैं इसकी जानकारी लेने में जुट गये हैं। फिल्मों को लेकर पिछले दो साल बनारस के लिए बेहद अच्छा समय रहा है। अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ, कंगना रनौत सहित कई बड़े फिल्म स्टार बनारस में आकर अपनी फिल्म की शूटिंग कर चुके हैं।
यह भी पढ़े:-मुख्यमंत्री के जाते ही चढ़ा क्राइम ग्राफ, साइकिल की ट्यूब से गला कस कर छात्र की हत्या

Updated on:
28 Sep 2018, 6:41 PM IST
Published on: