
वाराणसी. 13 जुलाई 2018 को दूसरा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई नहीं देगा। लेकिन इस ग्रहण पर बन रहे योग का असर पूरी दुनिया में पड़ेगा। भारतीय समय के अनुसार यह प्रात: 7 बजकर 18 मिनट से लेकर 9 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। यह सूर्य ग्रहण आद्रा नक्षत्र मिथुन राशि में लगेगा। आद्रा राहु का नक्षत्र है इसलिए इस नक्षत्र से सम्बन्धित राशि वालों को कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।
मेष राशि- इस राशि वालों को धन का लाभ होगा। लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे है तो वो मिलेगा। इसके अलावा अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
वृषभ राशि- इन राशि वालों को अपमान का सामना ग्रहण के बाद करना होगा। सूर्य आराधना अभी से शुरू करें। इनको हनुमान जी की आराधना से लाभ होगा।
मिथुन राशि- इस राशि को मानसिक तनाव रहेगा, वहीं शारीरिक कष्ट हो सकता है। वाहन चलाने में विशेष सावधानी बरतनी होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
कर्क राशि- आर्थिक स्थिति समान रहेगी। स्वास्थ्य गड़बड़ रह सकता है। धन का नुकसान होगा। इसके अलावा गले से जुडे़ रोग होंगे। इससे बचने के लिए महादेव की आरधना करें।
सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ही सूर्य है। सूर्य को ग्रहण है। एेसे में सिर से जुडे़ रोग होंगे। मन विचलित रहेगा। इससे बचने के लिए शक्ति की आराधना करें।
कन्या राशि- पारिवारिक जीवन में विवाद होगा। धन का नाश या अधिक व्यय होगा। बेहतर है कि धन का संचय करें। इससे बचने के लिए सूर्य आराधना करें।
तुला राशि- इस राशि वालों को लाभ होना बंद हो जाएगा। इसके लिए सूर्य को जल अभी से चढ़ाना शुरू करें।
वृश्चिक राशि- इस राशि वालों को दसवें भाव में सूर्य का असर होता है। पिता का स्वास्थ्य व कार्य में नुकसान होगा। सूर्य व हनुमान जी की आराधना करें लाभ होगा।
धनु राशि- इन राशि वालों पर गुरु की कृपा रहती है। समय है, अभी से गुरु कृपा अधिक हो इसके लिए आराधना करें। गाय को चारा खिलाएं। लाभ होगा।
मकर राशि- इस राशि वालों को ये ग्रहण काफी लाभदायक होगा। गाय को प्रतिदिन चारा खिलाएं, इससे सरकारी नौकरी के योग बनेंगे। रुके हुए निर्णय आपके पक्ष में आने का समय बन रहा है।
कुंभ राशि- कोर्ट के निर्णय आपके पक्ष में होने के योग बन रहे है। इसके अलावा पत्नी या पे्रमिका के सहयोग से लाभ होगा। ये दोनों जीवन में न है तो परिवार की महिला की वजह से लाभ होगा।
मीन राशि- इस राशि वालों के अच्छे दिन आने वाले है। ग्रहण इनके लिए लाभ देने वाला होगा। अधिक लाभ के लिए आप पीपल में जल चढ़ाएं।