यूपी चुनाव से पहले बसपा छोड़ कर भाजपा में हुए थे दाखिल, दामाद पहले ही सपा की सदस्यता कर चुका है ग्रहण
वाराणसी. सीएम योगी सरकार के कैबिनेटे मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने एक निजी न्यूज चैनल में बयान देकर बीजेपी में हड़कंप मचा दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ से बेहतर बसपा सुप्रीमो मायावती की सरकार थी। स्वामी प्रसाद मौर्या के बयान से यह साफ होने लगा है कि वह बीजेपी पर दबाव बनाने के साथ बसपा से अपने रिश्ते सुधारना चाहते हैं, ताकि जरूरत पडऩे पर फिर से बसपा का दामन पकड़ा जा सके।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी सरकार की कथनी व करनी को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में नहीं की कार्रवाई
श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने बयान में कहा है कि बसपा सुप्रीमो मायावती के राज में कार्यपालिका अनुशासन के साथ काम करती थी लेकिन सीएम योगी सरकार में अधिकारी किसी आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं। स्वामी प्रसाद मौर्या के बयान से बीजेपी में हड़कंप मचना तय है। फूलपुर व गोरखपुर चुनाव में हार के बाद से सीएम योगी सरकार की मुश्किले लगातार बढ़ती जा रही है। उन्नाव कांड के चलते सरकार की जमकर किरकिरी हुई है और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के बाद बीजेपी में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्या ने भी अब सीएम योगी सरकार पर सवाल खड़े कर दिये हैं।
यह भी पढ़े:-अखिलेश यादव की रणनीति फेल करने के लिए बीजेपी ने बनाया है प्रत्याशी, मिली जीत तो बन सकते हैं कैबिनेट मंत्री
स्वामी प्रसाद मौर्या के पार्टी छोडऩे से बीएसपी को लगा था तगड़ा झटका
स्वामी प्रसाद मौर्या ने लंबे समय तक बसपा का साथ दिया था। बसपा कई बार टूटी थी लेकिन स्वामी प्रसाद मौर्या हमेशा ही मायावती के साथ थे। उस समय स्वामी प्रसाद मौर्या को बसपा में मायावती के बाद दूसरे नम्बर का नेता माना जाता था,लेकिन यूपी चुनाव 2017 के पहले जब बेटे व बेटी को बसपा से टिकट नहीं मिलने का संदेश मिला तो उन्होंने 2016 में बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। इसके बाद वह पडरौना से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीते और फिर सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री बने हैं। चर्चा है कि स्वामी प्रसाद अपने श्रम विभाग को लेकर खुश नहीं है और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से भेंट कर सीएम योगी सरकार की शिकायत भी कर चुके हैं।
यह भी पढ़े:-अक्षय तृतीया के दिन शनि देव होंगे वक्री, इन राशियों के लोगों को हो सकता नुकसान
इस कारण भी स्वामी प्रसाद मौर्या बना रहे बीजेपी पर दबाव
स्वामी प्रसाद मौर्या पर खास कारण से बीजेपी पर दबाव लगाने की बात कही जा रही है। स्वामी प्रसाद मौर्या अपने विभाग को बदलवाने के साथ अपनी बेटी संघमित्रा को लोकसभा चुनाव 2019 में टिकट दिलाना चाहते हैं, जिसके चलते भी वह बीजेपी में दबाव बनाने में जुटे हैं। बीजेपी ने पहले ही केशव प्रसाद मौर्या को डिप्टी सीएम बनाया हुआ है अब देखना है कि स्वामी प्रसाद मौर्या का दांव कितना कामयाब होता है।
यह भी पढ़े:-इस चुनाव में भी सपा व बसपा पर भारी पड़ सकते हैं यह बाहुबली, बीजेपी की राह होगी आसान
स्वामी प्रसाद मौर्या के दामाद को अखिलेश यादव ? ने ज्वाइन करायी है सपा
स्वामी प्रसाद मौर्या के दामाद नवल किशोर को 17 मार्च 2018 को अखिलेश यादव ने सपा ज्वाइन करायी है। इससे साफ हो जाता है कि स्वामी प्रसाद मौर्या अपने परिवार को राजनीति में स्थापित करने के लिए कई विकल्पों पर चल रहे हैं। कभी मायावती के खास रहे स्वामी प्रसाद मौर्या ने बसपा सरकार की प्रशंसा करके बड़ा दांव खेला है। लोकसभा चुनाव 2019 के पहले तक पार्टी की सोशल इंजीनियरिंग को संभालने में जुटी बीजेपी के लिए स्वामी प्रसाद मौर्या को किनारे करना आसान नहीं होगा।
यह भी पढ़े:-बीजेपी, अपना दल व राजा भैया के बीच में फंसी यह सीट , सीएम योगी किसे दिलायेंगे टिकट