वाराणसी

तेज बहादुर यादव ने नामांकन खारिज होने के बाद फेसबुक पर लिखी ऐसी बात

तेज बहादुर यादव का नामांकन बुधवार को खारिज कर दिया गया है।
2 min read
Tej bahadur yadav
तेज बहादुर यादव

वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ पहले निर्दल और बाद में समाजवादी पार्टी के टिकट पर ताल ठोक रहे बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव का का नामांकन खारिज हो चुका है। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी की नरेन्द्र मोदी को कड़ी टक्कर देने की रणनीति भी फेल हो गयी। आयोग के इस फैसले से सपा से ज्यादा धक्का तेज बहादुर यादव को लगा है, क्योंकि वो पहले निर्दल ही लड़ रहे थे और बाद में सपा ने उनपर दाव खेला था। तेज बहादुर यादव ने हालांकि यह कहा है कि वाराणसी के जिला निर्वाचन अधिकारी जो कि डीएम हैं उन पर दबाव था और दबाव में ही उनका पर्चा खारिज किया गया है। तेज बहादुर यादव ने अपना गुस्सा और टीस फेसबुक के जरिये भी निकाली है! उनके नाम से बने पेज पर एक पोस्ट लिखकर इशारों-इशारों में बीजेपी और प्रधानमंत्री पर हमला किया गया है।

"तेज बहादुर यादव के नाम से बने फेसबुक पेज को अब तक करीब डेढ़ लाख लोगों ने लाइक कर लिया है। 12 घंटे पहले पेज पर पोस्ट किया गया था

चोर , अपराधी, बदमाश , बलात्कारी , लुटरे आदि चुनाव लड़ सकते है ।

तो मैं क्यो नही ???

ये लोकतंत्र और संविधान की हत्या हो रही हैं ।

देश की जनता अब और नही बर्दाश्त करेगी ।

जय हिंद जय जवान जय किसान"

बुधवार को वाराणसी जिला मुख्यालय पर सुबह से नाटकीय घटनाक्रम चले। उनकी ओर से चुनाव आयोग को दस्तावेज सौंप दिये। थोड़ी ही देर बाद खबर आयी कि नामांकन खारिज हो गया, लेकिन अभी पुष्टि नहीं हो रही थी। जिला निर्वाचन आयोग ने शाम पांच बजे प्रेस कांफ्रेंस करने की बात कही।

"आज वाराणसी में बीजेपी और नागपुरिया आयोग द्वारा मेरा नामांकन पत्र रद्द करा कर दिया है ।

आज संविधान और लोकतंत्र की हत्या काशी और भगवान बुद्ध की धरती पर हो गयी ।

अब इनका पूरा प्लान भारत के संविधान को बदलने का है ।

देशवासियों वक्त है जाग जाओ आपका एक वोट तानाशाह खत्म कर सकती है ।

जय हिंद जय जवान जय किसान जय भीम जय समाजवाद"

पत्रिका के पास पक्की सूचना थी और सबसे पहले हमने इसे पूरी पड़ताल के इसे ब्रेक भी किया। बाद में प्रेस कांफ्रेंस कैंसिल कर दी गयी और प्रशासन के साथ बातचीत कर रहे तेज बहादुर यादव खुद सामने आए और बताया कि दबाव के चलते उनका नामांकन कैंसिल कर दिया गया है। उन्होंने इस मामले में कोर्ट तक जाने की बात कही। शाम को तेज बहादुर यादव फेसबुक पेज पर एक और पोस्ट हुआ, जिसमें इशारों में प्रधानमंत्री पर तंज किया गया था।

"56 इंच सीना का दावा करने वालों का सीना 6 इंच का निकला ।

मेरा समर्थन , प्यार और आशीर्वाद बनाने के लिए समस्त देशवासियों का बहुत बहुत धन्यवाद"

Updated on:
01 May 2019 10:46 pm
Published on:
01 May 2019 10:41 pm
Also Read
View All
सीएम योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में बाढ़ का लिया जायजा: प्रभावितों में बाटी राहत सामग्री, बोले- परेशान होने की जरुरत नहीं

विदेशी यात्रियों को लेकर वाराणसी आ रहा क्रूज: 15 सितंबर को पहुंचेगा काशी, मेहमान पूर्वांचल की संस्कृति से होंगे रूबरू

पिस्टल संग रील बनाना 3 दोस्तों को पड़ा भारी, वाराणसी में गोली लगने से किशोर घायल, ट्रामा सेंटर में भर्ती

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वाराणसी दौरा: बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण, बाटेंगे राहत सामग्री

खुद को हिंदू हृदय सम्राट कहते हैं, फिर स्लॉटर हाउस के लाइसेंस क्यों दिए?’ सपा नेता सुभाष राजभर का सीएम योगी पर बड़ा हमला