एक शादी का कार्ड बेहद खास है। यह कार्ड पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है। इसको खोलते ही मंत्र बजने लगता है। वाराणसी में बाबा विश्वनाथ, मां अन्नपूर्णा और मां विशालाक्षी को अर्पित किया गया है।
एक कार्ड पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल शादी से पहले उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी के विवाह उत्सव को पूरी दुनिया ने देखा है। अब जब उनकी शादी के दिन नजदीक आ रहे हैं। लोगों तक उनकी शादी के कार्ड पहुंच रहे हैं। इस शादी कार्ड की चर्चा अब चारों तरफ होने लगी है। हर कोई इस कार्ड के विषय में जानना चाह रहा है। नीता अंबानी ने जो कार्ड बाबा विश्वनाथ मां अन्नपूर्णा देवी तथा मां विशालाक्षी को अर्पित किए हैं।
उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका की शादी का कार्ड पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया। यह शादी का कार्ड सुनहरे रंग के बॉक्स टाइप के आकार में है। इससे खोलते ही सबसे पहले चतुर्भुज स्वरूप भगवान विष्णु की तस्वीर लगी है। तस्वीर को हटाते ही वैदिक मन्त्रों की मनमोहक धुन सुनाई देती है। चांदी के डिब्बे में विवाह के आयोजन की तिथियां के निमंत्रण पत्र रखे गए हैं।इसमें चांदी के मंदिर में गणेश जी, मां दुर्गा, राधा कृष्ण और भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की स्वर्ण प्रतिमाएं भी रखी हुई हैं। विशाल लक्ष्मी मंदिर के महंत सुरेश कुमार तिवारी ने मीडिया को दिए गए बयान में कहा कि उन्होंने जीवन में शादी के बहुत से कार्ड देखे लेकिन ऐसा कार्ड आज तक नहीं देखा। यह कार्ड तो पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। 12 जुलाई को मुंबई में होने वाले इस शादी समारोह मैं हर आयोजन के लिए अलग-अलग कार्ड है। शादी कार्ड के डिब्बे में यादगार की चीज रख शामिल है। इसमें नाम से कढ़ाई हुआ कपड़ा, नीली साल उपहार से भरा एक चांदी का डिब्बा शामिल है। 12 जुलाई को विवाह 13 को आशीर्वाद समारोह और 14 जुलाई को रिसेप्शन पार्टी होगी। इस कार्ड कीमत 6 से 7 लाख रुपए बताई जाती है। शादी से पहले अनंत अंबानी की मां ने सबसे पहले कार्ड काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ को समर्पित किया गया है।