वाराणसी

काशी विश्वना‌थ धाम में तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा, सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ में जुटी

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में रविवार को तीन संदिग्ध युवकों को सुरक्षा बलों ने पकड़ा। पूछताछ में दो मुस्लिम और एक ह‌िंदू है। बाबा के दरबार में तीन युवक टहल रहे थे। सुरक्षा में तैनात जवानों को इन पर शक हुआ। इसके बाद इनसे पूछताछ की।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Nov 2022, 10:45 AM IST
kashi.jpg

पूछताछ के बाद सुरक्षा बलों ने सुरक्षा एजेंसियों के हवाले कर दिया। शुरू में हुई पूछताक्ष में पता चला कि तीनों झारखंड के रहने वाले हैं। उन्हें मंदिरों में मुस्लिमों के प्रवेश के नियम के बारे में जानकारी नहीं हुई। सुरक्षा एजेंसी उनके बारे में पड़ताल शुरू कर दी है।

रविवार को श्रीकाशी विश्वानाथ मंदिर में सुरक्षा बल तैनात थे। तभी तीन युवक घूम रहे थे। शक होने पर तीनों को हिरासत में ले लिया। तीनों झारखंड के गिरीडीह के हैं। बताया कि वह तीनों दोस्त हैं। वह मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहे थे। सीआरपीएफ के दरोगा ने संदेह होने पर पूछताछ की।

पुलिस को बताया कि हमें अजमेर जाना था। ‌हिंदू दोस्त ने मंदिर में दर्शन करने के लिए कहा, तो हम सभी साथ चल दिए। उनके पास कोई आपत्तिजनक चीज नहीं मिली। एसीपी दशाश्वमेध अवधेश पांडेय ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंप दिया गया है। उनके पूछताछ करने के बाद कोई निर्णय लिया जाएगा। आज ज्ञानवापी मामले की सुनवाई है। इस‌लिए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां और सतर्क है।

Updated on:
14 Nov 2022, 10:45 AM IST
Published on: