वाराणसी

तेज रफ्तार से चलती बाइक पर सेल्फी लेने में गयी दो किशोर की जान, मौत के पहले का वीडियो वायरल

गंभीर रुप से घायल तीसरे किशोर को अस्पताल में कराया गया भर्ती, परिवार के इकलौते बेटे थे दोनों मृतक
2 min read
• •
Updated: 17 Jul 2019, 5:33 PM IST
death
death

वाराणसी. रोहनिया थाना क्षेत्र के नकाई गांव के पास तेज रफ्तार में चलती हुई बाइक पर सेल्फी लेना तीनों किशोर को भारी पड़ा है। दीवार से बाइक की हुई जोरदार टक्कर में दो किशोर की मौके पर ही मौत हो गयी है , जबकि गंभीर रुप से घायल तीसरे किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मौत की जानकारी मिलने ही परिजनों में हाहाकार मच गया है। मृत दोनों किशोर अपने परिवार के इकलौते पुत्र थे। एसपीआरए एमपी सिंह ने बताया कि भविष्य में इस तरह की घटना रोकने के लिए पुलिस सभी संभव उपाय करेगी।
यह भी पढ़े:-पुलिस को नहीं मिला UPPSC के पूर्व चेयरमैन का आवास, अब यहां भेजी जायेगी टीम

भुल्लनपुर निवासी संदीप विश्वकर्मा (17), विकास पटेल (16) व नाथूपुर के करण राजभर (17) एक ही बाइक से दफ्फलपुर से मड़ाव की तरफ जा रहे थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे और बाइक चलाने वाले ने हेलमेट तक नहीं लगाया था। तेज रफ्तार से चल रही बाइक में तीनों युवक सेल्फी लेने लग गये थे। सेल्फी के चलते चालक का ध्यान बाइक से हट गया था और तेज रफ्तार बाइक सीधे चौरा माता मंदिर की दीवार से टकरा गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर संदीप व विकास की तुरंत मौत हो गयी। जबकि करण को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर रोहनिया पुलिस पहुंची थी और शव को कब्जे में लेकर अपनी जांच शुरू की है। किशोरों के पास से मिले मोबाइल से ही इस बात खुलासा हुआ है कि दुर्घटना से पहले वह सेल्फी ले रहे थे। किशोरों के कपड़े नये थे इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि पहली बार इन्हें पहना गया था और नये पकड़े और तेज रफ्तार बाइक पर सेल्फी लेने में दो घरों का चिराग बुझ गया।
यह भी पढ़े:-गौशालाओं में गायों की मौत की कैबिनेट मंत्री ने बतायी यह वजह

Published on: